फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five doctors doing better work will be honored

Sonipat News: बेहतर कार्य करने वाले पांच चिकित्सक होंगे सम्मानित

Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five doctors doing better work will be honored
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने कुपोषण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सोनीपत को कुपोषणमुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए एकजुट प्रयास करें। जिला में एक भी बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं होना चाहिए। कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, किंतु राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इस दिशा में सफल परिणाम मिलने चाहिए। बेहतर कार्य करने वाले पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। नकारात्मक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त बुधवार देर शाम लघु सचिवालय में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के एनिमिया ग्रस्त मिलने पर भी चिंता जताई। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूल के बच्चों को टैबलेट अवश्य खिलाएं। लिंगानुपात में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन डाॅ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए कि वे इस संदर्भ में सूचना देने के लिए एक कॉमन नंबर जारी करें।
विज्ञापन

दो दिन में डेंगू के 10 मरीज मिले
कई दिन से डेंगू के इक्का दुक्का मरीज मिल रहे थे। अब डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। प्रयोगशाला में मिली रिपोर्ट में दो दिन में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed