फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First cut off in colleges, students did not reach

महाविद्यालयों में लगी पहली कट ऑफ, नहीं पहुंचे विद्यार्थी

Sun, 12 Sep 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
First cut off in colleges, students did not reach
सोनीपत। जिलेभर के महाविद्यालय में बारिश के बीच स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा शनिवार दोपहर पूर्व बीए को छोड़ अन्य कोर्स की कट ऑफ जारी कर दी। सुबह से हो रही बारिश के कारण कोई भी विद्यार्थी मेरिट लिस्ट देखने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विद्यार्थी महाविद्यालयों में फोन पर संपर्क कर मेरिट लिस्ट के बारे में पूछताछ करते रहे। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देखने की सलाह दी। पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। 17 सितंबर को दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन

50 से 70 प्रतिशत पर बंद हुई पहली कट ऑफ
कई कालेजों में विभिन्न कोर्सों के लिए पहली कट आफ 50 से 70 प्रतिशत पर बंद हुई। सबसे खास बीएससी मेडिकल स्ट्रीम रही। क्योंकि कॉलेजों में इसकी शुरुआत 90 प्लस प्रतिशत से हुई और 60 प्रतिशत के आस-पास बंद हुई। कई विद्यार्थियों ने एक की बजाय दो या तीन कॉलेजों में आवेदन कर रखा था। इसलिए विद्यार्थी कट ऑफ में अपना नाम ढूंढने में व्यस्त रहे। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली कट ऑफ में नहीं आया, ऐसे विद्यार्थी दूसरी कट आफ से उम्मीद बांधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं फीस
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली कट ऑफ में आया है, वो विद्यार्थी 15 सितंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। एचसीएस की परीक्षा होने के कारण रविवार को कॉलेजों मेें फीस नहीं ली जाएगी। जो विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिला सुनिश्चित नहीं करवाएंगे, उन्हें दूसरी कट ऑफ में भी स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी कट ऑफ के बाद सीट खाली रहने पर दोबारा आवेदन करना होगा।

बीए की लिस्ट का सायं तक करते रहे इंतजार
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा बीए पाठ्यक्रम को छोड़कर सभी कोर्सों की कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। शाम तक विद्यार्थी बीए की कट ऑफ जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बीए की कट ऑफ जारी नहीं की गई। महाविद्यालय प्रबंधन भी देर सायं तक लिस्ट जारी होने की बात कहता रहा।
जीवीएम कन्या महाविद्यालय
कोर्स मेरिट लिस्ट
बीए ऑनर्स (ज्योग्राफी) 94.2
बीबीए 57.8
बीकॉम 51.0
बीकॉम ऑनर्स 66.2
बीकॉम वोकेशनल 79.6
बीसीए 69.8
बीएससी नॉन मेडिकल 71.8
बीएससी मेडिकल 66.4
बीएससी होम साइंस 72.2
बीएससी बायोटेक 70.6
--
हिंदू महाविद्यालय
बीकॉम 70.4
बीकॉम ऑनर्स 63.0
बीकॉम वोकेशनल 72.0
बीबीए 71.6
बीएससी नॉन मेडिकल 71.2
बीएससी मेडिकल 66.6
--
हिंदू कन्या महाविद्यालय
बीकॉम 68.0
बीकॉम ऑनर्स 89.1
बीकॉम वोकेशनल 71.8
बीबीए 75.2
बीसीए 69.3
बीएससी नॉन मेडिकल 65.8
बीएससी मेडिकल 68.0
बीएससी बायोटेक 66.6
बीएससी ऑनर्स (मैथ) 90.0
--
टीकाराम गर्ल्स कालेज
बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) 95.2
बीकॉम 65.2
बीकॉम ऑनर्स 67.0
बीसीए 77.2
बीएससी नॉन मेडिकल 76.0
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस 80.6
--
सीआरए कॉलेज
बीए ऑनर्स (राजनीतिक विज्ञान) 66.6
बीकॉम 50.4
बीकॉम ऑनर्स 69.4
बीएससी नॉन मेडिकल 61.0
बीएससी मेडिकल 72.2
--
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना
बीबीए 85.2
बी.कॉम 66.8
बी.कॉम ऑनर्स 67.4
बीएससी कंप्यूटर साइंस 83.8
बीएससी नॉन मेडिकल 59.6
बीएससी मेडिकल 82.2
--
राजकीया महिला महाविद्यालय, मोहाना
बी.कॉम 63.6
--
राजकीय महाविद्यालय, खरखौदा
बी.कॉम 57.8
---
कन्या महाविद्यालय, खरखौदा
बी.कॉम 62.6
बीसीए 90.2
बी.वोक (सीटीएचएम) 81.6
बी.वोक (एसएनपीटी) 75.8
--
राजकीय कन्या कॉलेज, सोनीपत
बीकॉम 76.8
बीकॉम ऑनर्स 84.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed