फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing, shopkeeper, bike riders

तीन बाइक सवारों ने दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Mon, 14 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
firing, shopkeeper, bike riders
गन्नौर। गन्नौर गांव के मेन चौक पर परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली दुकानदार को नहीं लगी। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुकानदार के बयान पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गन्नौर गांव निवासी पवन ने बताया कि वह गांव के मुख्य चौक पर परचून की दुकान चलाता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान पर था। इसी बीच गांव का गोलू त्यागी, अंकित व एक अन्य बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। तीसरे युवक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिसके चलते वह उसे पहचान नहीं सका। उन्होंने दुकान के बाहर खड़े होकर उस पर गोली चला दी। गोली उसके पास से गुजरकर दुकान में जा लगी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। बाद में हमलावर फरार हो गए। पवन ने बताया कि उसकी हमलावरों से कोई रंजिश नहीं है। उसने आरोप लगाया कि गोलू त्यागी आए दिन किसी न किसी से बिना कारण झगड़ा करता रहता है। उसने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने गोलू त्यागी, अंकित व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed