फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   firing on women, husband arrested

पति ने ही लाइसेंसी पिस्तौल से मारी थी महिला को गोली, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
firing on women, husband arrested
सोनीपत। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-15 में गोली लगने से घायल हुई महिला के मामले में नया मोड़ आया है। अब पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेक्टर-15 की रहने वाली सुनीता (40) को रविवार देर शाम को गोली लगने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को सुनीता के पति जॉनी ने बताया था कि वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सफाई कर रहा था। पिस्टल हाथ से छूटकर गिर गई, जिससे गोली सुनीता के पैर में जा लगी थी। बाद में महिला को गंभीर हालत के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने निजी अस्पताल में जांच की तो पता लगा कि पैर के साथ ही महिला की आंख के पास लगकर एक गोली उसके सिर में घुसी हुई है। पुलिस दिल्ली के अस्पताल में बयान लेने पहुंची तो महिला बयान देने की स्थिति में नहीं मिली। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। महिला के मायके वालों ने भी आने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने एसआई शमशेर के बयान पर आरोपी जॉनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई शमशेर ने शिकायत में बताया है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली है कि घरेलू कलह के चलते आरोपी जॉनी ने अपनी पत्नी को गोलियां मार दी थी। बाद में वह खुद उसे अस्पताल में लेकर पहुंचा था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मायके वालों ने आने से किया
पुलिस के अनुसार महिला के मायके वालों ने आने से मना कर दिया है। महिला के मायके छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के गांव घरघोड़ा में उसके परिजन दुर्गा शरण से बातचीत की थी। उनसे दो बार आने के लिए संपर्क किया गया। उनके मना करने पर पुलिस ने अपने स्तर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या के बाद सुरक्षा के लिए ली थी पिस्तौल
पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी जॉनी के पिता कन्हैया लाल की हत्या हो चुकी है। पिता की हत्या के मामले में वह गवाह है। जिस पर उसने अपनी सुरक्षा के नाम पर शस्त्र लाइसेंस बनवाया था और उसके बाद हथियार खरीदा था। निगम चुनाव के बाद वह प्रशासन के पास जमा कराए गए हथियार को लेकर आया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जॉनी शराब तस्करी के मामलों में भी नामजद रहा है।

वर्जन
पुलिस ने मामले में जांच की तो पता लगा कि महिला को दो गोली लगी है। जिसमें एक गोली सिर में फंसी हुई। इससे साफ हो गया कि महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के मायके वालों ने आने से मना कर दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed