{"_id":"608b054a8ebc3e24664a1d00","slug":"firing-friends-wine-drunk-sonipat-news-rtk6065587133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर हुई कहासुनी के बाद साथियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर हुई कहासुनी के बाद साथियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
सोनीपत। शहर से सटे जटवाड़ा में हमलावरों ने शराब के नशे में हुई कहासुनी की रंजिश में एक घर के बाहर अपने साथी पर ही गोली चला दी। हमले में वह बाल-बाल बच गया। उसने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने उसके बयान पर साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता पर भी पहले जानलेवा हमला करने का आरोप है। जिसमें उसकी कोर्ट में पेशी थी। इसके चलते वह शहर में आया था।
मूलरूप से गांव बख्तावरपुर फिलहाल करनाल के मधुबन में रहने वाले सर्वेश ने ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर है और उसकी बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। इसके चलते वह सोनीपत आया था। मंगलवार रात को उसने अपने दोस्त रोहित के पास फोन किया था। रोहित ने उसे गोहाना रोड बाईपास पर बुला लिया और पार्टी करने की बात कही। जब वह वहां गया तो रोहित के साथ शुभम विनीत, प्रिंस भी थे। सभी ने वहां पर शराब पी थी। इसके बाद उसकी शुभम के साथ कहासुनी हो गई थी। वह वहां से अपने साथी जटवाड़ा के मनीष के घर आ गया। देर रात को चारों भी मनीष के घर के बाहर आकर आवाज दी। जिस पर अंकित व अंकित उर्फ नेपाली बाहर आए तो उनके सामने सर्वेश को बाहर निकालने को कहा। सर्वेश का आरोप है कि उनकी आवाज सुनकर वह तथा मनीष भी बाहर आ गए। जिस पर आरोपियों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायर कर फरार हो गए। जिस पर सर्वेश ने ओल्ड चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सर्वेश को एक अन्य मामले में किया गिरफ्तार
कोर्ट कांपलेक्स चौकी पुलिस ने दिसंबर, 2020 के मारपीट, धमकी देने व नुकसान पहुंचाने के मामले में सर्वेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।