फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firefighters extend strike till April 26

Sonipat News: दमकल कर्मियों ने 26 अप्रैल तक बढ़ाई हड़ताल

Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firefighters extend strike till April 26
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 16वें दिन जारी रही। नगर निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे दमकल व नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री ने की और संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया। कर्मचारियों को 26 अप्रैल तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया। साथ ही सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। इसके बाद दमकल कर्मियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित सभी विधायकों के कार्यालयों पर मौजूद प्रतिनिधियों को यूनियन की ओर से मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा समर्थन में 1-2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करेगा। दमकल कर्मी अपनी हड़ताल को अनिश्चितकालीन में तब्दील करेंगे। नगर निगम चुनाव में जनता के बीच जाकर सरकार के झूठे वादे व चुनावी जुमले पर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान विशाल, राजेश बागड़ी, बबीता, फूल सिंह, राजेश, सोमपाल, होशियार, बबलू, अजीत, संदीप, बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed