{"_id":"6639e1d4112bf3b2270eeebe","slug":"fire-in-sonipat-blast-in-liquor-factory-body-of-employee-found-200-meters-away-incident-in-jahari-fields-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आग का तांडव: शराब फैक्टरी में ब्लास्ट, 200 मीटर दूर मिला कर्मचारी का शव, जाहरी के खेतों की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में आग का तांडव: शराब फैक्टरी में ब्लास्ट, 200 मीटर दूर मिला कर्मचारी का शव, जाहरी के खेतों की घटना
Tue, 07 May 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 May 2024 03:08 PM IST
सार
सोनीपत में आग का तांडव देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार गांव जाहरी के खेतों में स्थित शराब फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते आग गई। जिसके कारण फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी का शव फैक्टरी से 200 मीटर की दूरी पर मिला है।
विज्ञापन
शराब फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में मंगलवार दोपहर को अचानक स्प्रिट टैंक में आग लगने से ब्लास्ट हो गया। वहां काम कर रहे कर्मी काफी दूर खेत में जाकर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आग भड़क गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, झज्जर से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आग पर काबू पाने में लगी है। मामले की सूचना के बाद उपायुक्त भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रबंधों की जायजा लिया।
विज्ञापन
गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में कर्मी काम कर रहे थे। दोपहर को अचानक स्प्रिट टैंक में आग लगने के साथ ही ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से वहां काम कर रहे गांव सांदल निवासी संदीप करीब 120 मीटर दूर खेत में जाकर गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ उसमें करीब 20 हजार लीटर स्प्रिट बताया जा रहा है। उसके बाद फैक्टरी में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगी देख कर्मी बाहर भागे। जिसके बाद मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी। आग की सूचना के बाद सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, करनाल, झज्जर से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है। टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
दूसरा टैंक हुआ लीक
जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ उसमें साथ ही फैक्टरी में एक अन्य स्प्रिट टैंक भी है। टैंक में ढाई लाख लीटर स्प्रिट बताया जा रहा है। उसमें आग पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जा रहे है।
अधिकारी के अनुसार
फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर बचाव प्रबंधों को देखा गया है। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ा अलग-अलग जगह से बुलवाई गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। हादसे में एक कर्मी की मौत की जानकारी मिली है। -मनोज यादव, उपायुक्त सोनीपत।