{"_id":"602033908ebc3e49ff0288fa","slug":"fire-in-shop-goods-burned-fire-brigade-sonipat-news-rtk594292758","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, धुएं की वजह से संचालक हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, धुएं की वजह से संचालक हुआ बेहोश
विज्ञापन
आदर्श नगर में आग लगने के बाद स्पेयर पार्ट्स की दुकान से उठता धुआं
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के आदर्श नगर स्थित दो मंजिला स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। दुकान में बच्चों के साथ सफाई कर रहा संचालक धुएं की वजह से बेहोश हो गया। इस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही आग लगने की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की तीन गाड़ियों के सहारे करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
गांव शाहपुर तुर्क के रहने वाले संजय शर्मा ने शहर के आदर्श नगर में दो मंजिला स्पेयर पार्ट्स की दुकान कर रखी है। वह रविवार सुबह करीब 10.30 बजे बच्चों को लेकर दुकान में सफाई कर रहा था। इस दौरान उन्हें दूसरी मंजिला से अचानक धुआं उठता हुआ देखा। इसके बाद जब वह ऊपर की तरफ आग बुझाने के लिए जाने लगा, तभी आग बढ़ गई। धुआं ज्यादा होने की वजह से वह बेहोश हो गया। तभी उसके साथ सफाई करने के लिए पहुंचे दो बच्चों ने संचालक संजय शर्मा को संभाला। धुआं उठते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस व अग्निशमन विभाग के कार्यालय पर फोन से सूचना दी। दुकान संचालक संजय शर्मा को उपचार के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। आग की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाने से पुलिस कर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मी गाड़ी लेकर आदर्श नगर में पहुंचे। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों के सहारे दोपहर बाद एक बजे आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान में रखा सामान जल चुका था। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
शहर के आदर्श नगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। ऐसे में आग के धुएं की वजह से दुकान संचालक बेहोश हो गया। जिसको शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन