फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in toothbrush making factory, it took six hours for 12 vehicles to extinguish

टूथब्रश बनाने की फैक्टरी में लगी आग, बुझाने में 12 गाड़ियों को लगे छह घंटे

Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in toothbrush making factory, it took six hours for 12 vehicles to extinguish
कुंडली स्थित फैक्टरी में लगी आग में जली मशीन। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित टूथब्रश बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार तड़के 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में रात्रि गश्त दल ने आग लगी देख सुरक्षा गार्ड को अवगत कराया। जिसके बाद फैक्टरी मालिक, प्रबंधक व अग्निशमन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया। आग से सामान के साथ ही बिल्डिंग व मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि आकलन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी की कितने का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित राघव लाइफ स्टाइल प्रोडक्ट फैक्टरी में टूथब्रश बनाए जाते हैं। शुक्रवार तड़के 4 बजे कुंडली औद्योगिक क्षेत्र की नाइट पेट्रोलिंग टीम को फैक्टरी के पिछले हिस्से में आग लगी दिखाई दी। जिस पर सुरक्षा गार्ड को बताया गया। सुरक्षा गार्ड ने फैक्टरी मालिक अजय व प्रबंधक दिनेश को इसकी जानकारी दी। इसी बीच प्रवीण नामक युवक ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। आग लगने की सूचना 4 बजकर सात मिनट पर मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कुंडली के साथ ही सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा, गोहाना और पानीपत के समालखा से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। आग से फैक्टरी के अंदर तैयार व कच्चा माल जलकर नष्ट होने के सात मशीन व बिल्डिंग भी जल गई। फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि आकलन करने के बाद ही नुकसान का पता लग सकेगा। आग से करोड़ों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

लोहे के शटर को तोड़कर आग पर काबू पाया
आग लगने से कुछ देर बाद ही भड़क गई। फैक्टरी के पिछले हिस्से में आग होने के कारण अंदर पानी फेंककर उसे बुझाने में दिक्कत आ रही थी। जिस पर वहां लगे लोहे के शटर को तोड़ा गया। काफी मशक्कत से शटर को तोड़ने के बाद आग पर काबू पाने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक और नायलॉन का सामान होने के कारण तेजी से भड़की
फैक्टरी में प्लास्टिक और नायलॉन से तैयार टूथब्रश व कच्चा मॉल होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिसे बुझाने में परेशानी हुई। हालांकि जब तक आग बुझाई गई तब तक फैक्टरी में सबकुछ जल चुका था।

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में शुक्रवार तड़के आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत कुंडली क्षेत्र से गाड़ी को भेजा गया। उसके बाद जिलेभर के साथ ही समालखा से गाड़ी बुलाई गई। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। -राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत।

 कुंडली स्थित फैक्टरी में धधक रही आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद

कुंडली स्थित फैक्टरी में धधक रही आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद- फोटो : Sonipat

  कुंडली स्थित फैक्टरी में लगी आग। संवाद

कुंडली स्थित फैक्टरी में लगी आग। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed