फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in paint factory in Sonipat

Sonipat: पेंट फैक्टरी में लगी आग, साथ लगती दो फैक्टरी भी चपेट में आई; 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 04 Mar 2025 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 09:17 AM IST
सार

सोमवार देर लगी आग के बाद उस पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम आग की चपेट में आने के कारण तेज धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे आग और भीषण हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out in paint factory in Sonipat
सोनीपत में पेंट फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते साथ लगती दो अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी के बाहर ताज इंटरप्राइजेज का बोर्ड लगा था।  
विज्ञापन




सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार देर लगी आग के बाद उस पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम आग की चपेट में आने के कारण तेज धमाकों के साथ फटते रहे, जिससे आग और भीषण हो गई। 
विज्ञापन


आसमान में दूर तक धुएं का गुबार उठता रहा, जिसे दूर से देखा जा सकता था। यह 14 दिनों के भीतर क्षेत्र में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग के कारण फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed