फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in Nivar factory, goods burnt to ashes

निवार फैक्टरी में लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Nivar factory, goods burnt to ashes
निवार फैक्टरी में आग से जलने के बाद क्षतिग्रस्त मशीनें व जला सामान। संवाद - फोटो : Sonipat
गोहाना-जींद रोड पर एक निवार फैक्टरी में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्टरी में आग लगने से मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोहाना-जींद रोड स्थित निवार फैक्टरी में रोजाना की तरह शनिवार सुबह 6 बजे मजदूर पहुंचे। उन्होंने मेन स्विच से जैसे ही बिजली आपूर्ति को चालू किया तो फैक्टरी के पीछे के हिस्से में लगी मशीनों में शॉर्ट-सर्किट हो गया। इसके बाद फैक्टरी में आग लग गई। मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग को बढ़ता देख मजदूरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। गोहाना नगर परिषद से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसे आग को काबू करने में करीब डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। फैक्टरी की 5 में से 3 मशीनें आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। मशीनों के पास रखा कच्चा व तैयार माल, बिजली फिटिंग व सीसीटीवी के उपकरण जल गए। वहीं गोदाम तक पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed