{"_id":"66453780f37e601ebb00f094","slug":"fire-broke-out-in-dental-clinic-three-fire-brigade-vehicles-brought-it-under-control-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118309-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डेंटल क्लीनिक में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डेंटल क्लीनिक में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल रोड पर बुधवार शाम डेंटल क्लीनिक में अचानक आग लग गई। वहां पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। आग की लपटें दुकान के बाहर तक आने लगीं। इसकी सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
डेंटल क्लीनिक में आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मुरथल रोड पर स्थित शिवा डेंटल क्लीनिक में रोजाना की तरह क्लीनिक संचालक दंत सर्जन डॉ. जितेंद्र शर्मा व स्टाफ कर्मी मौजूद थे। अचानक धुआं उठने के बाद क्लीनिक में आग लग गई। क्लीनिक से सारा स्टाफ बाहर निकल आया। इस पर आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें क्लीनिक के बाहर आ गई और धुएं का गुबार उठने लगा। तभी लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं मेयर निखिल मदान, भाजपा नेता राजीव जैन और निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर डॉ. जितेंद्र शर्मा से घटना की जानकारी ली और सांत्वना दी। साथ ही सिविल लाइन थाना प्रभारी जयभगवान भी घटनास्थल पर पहुंचे।