{"_id":"635837400381ae1b88563f69","slug":"fire-broke-out-at-seven-places-on-diwali-20-scorched-including-five-children-in-fireworks-sonipat-news-rtk66175608","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर सात जगह लगी आग, आतिशबाजी में पांच बच्चों समेत 20 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर सात जगह लगी आग, आतिशबाजी में पांच बच्चों समेत 20 झुलसे
विज्ञापन
गुड़ मंडी में किराना की दुकान में जला सामान। संवाद
- फोटो : Sonipat
दिवाली पर सात जगहों पर आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां रातभर दौड़ती रहीं। जिससे पीड़ित लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सोनीपत शहर में चार स्थानों पर और गोहाना में तीन स्थानों पर आग लगी। बाद में भाजपा नेता राजीव जैन ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड में आवेदन करने की अपील की है।
बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण शहर में तीन दुकानों में आग लग गई। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान पुरानी अनाज मंडी में मैसर्ज जैन ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में हुआ। मंगलवार तड़के 3 बजे आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम के अलावा सेक्टर-3 व 23 से दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। आग ज्यादा फैलने के कारण इस पर करीब तीन घंटे पर नियंत्रण पाया जा सका। आग लगने की सूचना के बाद भाजपा नेता राजीव जैन मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक रामकरण जैन को सांत्वना दी। भाजपा नेता ने कहा कि जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड में आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
देव नगर में ममता देवी की कॉस्मेटिक दुकान व ब्यूटी पॉर्लर में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। दुकान में आग सोमवार देर शाम लगी थी। नुकसान का जायजा लेने पहुंचे राजीव जैन ने उन्हें मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। ममता ने बताया कि वह पति से तलाक होने के बाद इसी दुकान के सहारे तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। 70 हजार रुपये बैंक से ऋण भी ले रखा है। तीसरी घटना गोहाना रोड पर नवीन बूट हाउस में हुई। दिवाली की रात आठ बजे जैसे ही दुकानदार दुकान बंद करके घर पहुंचे तो दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। लाखों रुपये के जूते जलकर नष्ट हो गए। चौथी घटना में ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद सिनेमा के पास कोल्ड ड्रिंक्स के गोदाम में आग लगने से सामान जल गया।
विज्ञापन
आदर्श नगर में गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग
गोहाना के आदर्श नगर में दो जगह पीएनजी पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई। जब लोग रात को घरों के बाहर दीये जला रहे थे तो अचानक से गैस पाइपलाइन में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति आग से झुलसा नहीं। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की दो जगह से लपटें उठती रहीं। पाइपलाइन के मुख्य स्विच को बंद कर आग को रोका गया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन जोड़ से गैस लीक हुई थी। जिन पर काबू पा लिया गया है।
तूड़े से भरे ट्राले व डंपर में लगी आग
दिवाली के दिन जींद रोड पर खडे़ तूड़े से भरे ट्राले में आग लग गई। जब ट्राले के मालिक ने सुबह आकर देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। गांव खंदराई निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका भतीजा पंजाब से तूड़ा लेकर आता है और दिल्ली लेकर जाता है। वह सोमवार देर शाम तूड़े से भरे ट्राले को जींद रोड पर खड़ा कर दिवाली मनाने घर चले गए। जब वह सुबह आए तो उन्हें तूड़े में आग लगी हुई मिली। आग लगने से उन्हें करीब 1 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं महम रोड के साथ प्लाट में खड़े डंपर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।