फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Finance and contract committee meeting today, there will be discussion on the ongoing development works in the city

Sonipat News: वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक आज, शहर में चल रहे विकास कार्यों पर होगा मंथन

Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Finance and contract committee meeting today, there will be discussion on the ongoing development works in the city
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में चार माह बाद सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक होगी। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे मेयर निखिल मदान की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। जिसमें निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही निगम के वार्ड नंबर 5 स्थित शमशान घाट के रास्ते को पक्का करने के बजट को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि 15 फरवरी को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में 50 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी। उसके बाद मार्च में चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बैठक नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि सोमवार को होने वाली बैठक में शहर में पानी आपूर्ति के टेंडर को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। जुलाई में पानी की आपूर्ति के लिए टेंडर खत्म होने जा रहा है। अगर समय पर टेंडर नहीं हुआ तो लोगों के सामने पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं पश्चिमी क्षेत्र में निर्मित जल शोधन संयंत्र के लिए पेयजल लाइन दबाने के कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से ठेकेदार पर करीब 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के बावजूद ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ रखा हे। करीब 200 मीटर लाइन दबाने का काम बाकी है। इस कार्य को जल्द पूरा करने व पश्चिमी क्षेत्र में नए डब्ल्यूटीपी से पानी आपूर्ति के लिए मंथन किया जाएगा। इसके अलावा शहर में बारिश से पहले नालों की सफाई व्यवस्था, ड्रेन पर चल रहे निर्माण कार्य समेत अन्य कई मुद्दे पर विचार विमर्श किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के सह सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर ने बताया कि बीज मार्केट की पीछे मीट मार्केट के रि-डिजाइनिंग कराने का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही धानक बस्ती में सामुदायिक भवन की छत पर होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव को पास कराने की कोशिश की जाएगी। बैठक के दौरान निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, कमेटी उपाध्यक्ष निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, सह सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।

25 जून को होने वाली बैठक होगी हंगामेदार
नगर निगम ने 25 जून को हाउस की बैठक बुलाई है। इसके लिए पार्षदों से 18 जून तक अपने-अपने एजेंडे जमा कराने के कहा गया है। डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत ने कहा कि हाउस की बैठक हंगामेदार रहेगी। आठ माह पहले 4 अक्तूबर 2023 को हुई हाउस की बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। इनमें पार्कों की मरम्मत, नंदीशाला और शहर में सफाई व्यवस्था का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed