फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fight under influence of alcohol, younger brother beat elder brother to death

Sonipat News: शराब के नशे में झगड़ा, छोटे ने बड़े भाई को पीटकर मार डाला

Tue, 04 Mar 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fight under influence of alcohol, younger brother beat elder brother to death
फोटो :40: सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे के बाहर खड़ा ट्रक। संवाद
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मुरथल के पास स्थित ढाबे पर शराब के नशे में दो भाइयों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि छोटे ने बड़े भाई को जमीन पर गिराकर उनके संवेदनशील अंग पर लातें मारीं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के गांव मौली जागरा निवासी ट्रक चालक राजू (38) व उसका छोटा भाई राजेश सोमवार को अपने ट्रक में सामान भरकर मोहाली (पंजाब) से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) जा रहे थे। दोनों ने मुरथल के पास एक ढाब के सामने ट्रक रोक लिया। बताया जा रहा है कि वहां पर दोनों भाइयों ने एक साथ शराब पी थी। शराब के नशे में ही उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान राजेश ने राजू की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके संवेदनशील अंग पर कई बार लात मारी। इस दौरान राजू बेसुध हो गया। डायल-112 की टीम ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने राजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हमले में युवक की मौत की सूचना के बाद मुरथल थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed