फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fight against dengue: 85 beds reserved in hospitals for patients, no testing facility in CHC

डेंगू से लड़ाई : मरीजों के लिए अस्पतालों में 85 बेड आरक्षित, सीएचसी में जांच की सुविधा नहीं

Thu, 02 May 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 May 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fight against dengue: 85 beds reserved in hospitals for patients, no testing facility in CHC
सोनीपत के गोहाना उपमंडल नागरिक अस्पताल में तैयार किया गया डेंगू वार्ड। संवाद
सोनीपत/गोहाना। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में 85 बेड आरक्षित तो कर दिए गए हैं, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में डेंगू की जांच के लिए सुविधा तक नहीं है। गोहाना के उपमंडल नागरिक अस्पताल में चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। विभाग ने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए रैपिड फीवर मास सर्वे भी शुरू किया है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए रैपिड फीवर मास सर्वे शुरू करते हुए 168 टीम फील्ड में उतार दी है। विभाग की ओर से सर्वे के तहत एंटी लार्वा एक्टिविटी अक्तूबर तक चलाई जाएगी। इस दौरान टीमें बुखार के मरीजों की रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेगी। जिले में वर्ष 2023 में डेंगू के 315 मरीज और मलेरिया के 13 मरीज मिले थे। अब राहत यह है कि जिले में डेंगू व मलेरिया कोई मरीज नहीं मिला है। गोहाना स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं है। अस्पताल में मरीजों की कंप्लीट ब्लड काउंट्स (सीबीसी) जांच कर प्लेटलेट्स की जानकारी उपलब्ध कराई जाती हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां या फिर जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

किस अस्पताल में कितने बेड आरक्षित किए
मेडिकल कॉलेज अस्पताल : 25
जिला नागरिक अस्पताल : 20
गोहाना उपमंडल नागरिक अस्पताल : 5
खरखौदा उपमंडल नागरिक अस्पताल : 5
गन्नौर उपमंडल नागरिक अस्पताल : 5
सीएचसी फिरोजपुर बांगर : 5
सीएचसी बढ़खालसा : 5
सीएचसी जुआं : 5
सीएचसी मुंडलाना : 5
सीएचसी भैंसवाल कलां : 5


वर्जन
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल और महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुविधा उपलब्ध है। दोनों जगह मरीजों के रक्त की निशुल्क जांच हो रही है। उपमंडल अस्पताल में संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे रेफर कर दिया जाएगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए डेंगू वार्ड बनाया गया है, जहां पर मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश छिल्लर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना


वर्जन
डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में 85 बेड आरक्षित किए हैं। अभी कोई मरीज नहीं मिला है। लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए रैपिड फीवर मास सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे के दौरान टीम बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेंगी और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजेंगी।
- डॉ. मंजीत राठी, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed