फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fifth accused arrested in Amit murder case

Sonipat News: अमित हत्याकांड में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in Amit murder case
राई। कुंडली थाना पुलिस ने कार से टक्कर मारकर व लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रसोई निवासी अंकित उर्फ कैरा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी कुलदीप ने 18 जून को शिकायत दी थी कि 16 जून को वह उनके रिश्तेदार सोनीपत निवासी अक्षय, अक्षय का दोस्त गांव जुआं निवासी अमित, मुरथल निवासी अनिल गांव रसोई के अड्डे पर पहुंचे थे। उस समय जीटी रोड के पास साहिल, उसका छोटा भाई यश व चार-पांच अन्य युवक खड़े मिले थे। वह अपनी कार से उतरकर साहिल से बात करने लगे तो कुछ देर बाद यश, साहिल व उसके साथ आए युवकों ने मुझे डंडों व बिट्टों से मारना शुरू कर दिया था। इससे उनके हाथ पैर व माथे पर चोटें आई थी। फिर यश ने तेज गति से कार दौड़ाकर अमित पर चढ़ा दी थी। उसके बाद अमित की डंडे से पिटाई की थी। अमित की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed