फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fever patients increased due to change in weather, more than 300 coming to the district hospital daily

मौसम में बदलाव होने से बुखार के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में रोजाना आ रहे 300 से ज्यादा

Wed, 25 Aug 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fever patients increased due to change in weather, more than 300 coming to the district hospital daily
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों की ओपीडी पर्ची पर दवा लिखते मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्यारेला? - फोटो : Sonipat
बारिश के बाद मौसम में हुए बदलाव के कारण लोग लगातार बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों व बुजुर्गों के साथ युवा भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम व बुखार के साथ सांस के रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। यहां तक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुखार के 30 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनका फिजिशियन की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज 1500 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में आने वाला हर चौथा-पांचवां मरीज बुखार से पीड़ित आ रहा है। सिर्फ यही नहीं ओपीडी काउंटर में पर्ची कटाने के लिए प्रतिदिन महिला-पुरुष की लंबी कतार लग रही है। चिकित्सक से इलाज कराने के बाद दवा काउंटर पर भी मरीज के परिजनों की भीड़ बढ़ रही है। बारिश के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दिन के समय गर्मी व रात में तापमान में गिरावट होने के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले हर मरीज को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

बुखार से बचने के लिए यह उपाय अपनाएं
फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में ज्यादा गर्मी व रात में तापमान गिरने के कारण इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बुखार होने पर गला खराब होने, बदन दर्द, बार-बार छीके आने लगती है। टाइफाइड होने पर जुकाम, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि बुखार से बचाव के लिए ताजा भोजन करें। बारिश में न भीगें। तेज धूप से बचें। साफ-सफाई पर ध्यान दें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बुखार होने पर चिकित्सकीय परामर्श के तहत एंटीबायटिक दवा लें। बुखार के दौरान एंजीथ्रोमाइसिन, पैरासिटामोल, सिट्राजिन, विटामिन सी व जिंक लेना फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के चलते चिकित्सक अलर्ट
कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका के लिए चिकित्सक पूरी तरह अलर्ट हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोरोना महामारी से बचने की सलाह दी जा रही है। बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा। अस्पताल में लगातार बढ़ रही भीड़ को लेकर चिकित्सक भी अलर्ट हो गए हैं और लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने सैंपलिंग कराने की सलाह दी जा रही है।

वर्जन
बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी बढ़ी है। ऐसे में बुखार के ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार के 30 मरीजों को मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में आने वाले बुखार के हर मरीज की कोरोना जांच भी कराई जा रही है।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed