फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fetal sex test done through portable machine inside the house, the baby in the woman's womb was revealed

Sonipat News: घर के अंदर पोर्टेबल मशीन के जरिए की भ्रूण लिंग जांच, महिला के गर्भ में बताया बच्चा

Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test done through portable machine inside the house, the baby in the woman's womb was revealed
फोटो 43: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पकड़े गए आरोपियों के साथ सोनीपत की पीसी पीएनडीटी टीम। स्रोत
सोनीपत। जिले से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा में भ्रूण लिंग जांच के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोख के कातिलों का गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पीसी पीएनडीटी टीम की ओर से कार्रवाई की। सोनीपत के निजी अस्पताल में चिकित्सक के माध्यम से महिला डिकॉय ने भ्रूण लिंग जांच के लिए दलाल से 72 हजार रुपये में सौदा किया। टीम ने बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में घर के अंदर पोर्टेबल मशीन के जरिए भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ कर तीन को काबू किया। सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी पीएनडीटी) टीम को भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिल रही थी। इस पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। टीम में पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. अभय वत्स को शामिल किया। साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया। महिला डिकॉय का संपर्क सोनीपत के निजी अस्पताल में चिकित्सक के माध्यम से बिजनौर निवासी दलाल शबी शशि से हुआ। भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दलाल व डिकॉय के बीच 72 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसने महिला डिकॉय को बिजनौर के स्टैंड पर बुलाया गया। मंगलवार को सोनीपत से रविंद्र व विकास महिला डिकाॅय को लेकर बिजनौर के स्टैंड पर पहुंचे जहां उन्हें दलाल शबी शशि मिली। इसके बाद महिला दलाल तीनों को लेकर धामपुर के पास सिटी काॅलोनी में एक घर के अंदर गई। वहां मनोज नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताया। इसके बाद मनोज पोर्टेबल मशीन को छोड़कर भाग गया। जब टीम ने छापा डाला वहां से महिला दलाल और सोनीपत निवासी रविंद्र व विकास को काबू कर लिया और मशीन को बरामद किया। इसके बाद टीम ने दलाल के पास से 500 रुपये, रविंद्र से 17 हजार रुपये और विकास से 10 हजार रुपये बरामद किए। तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया और धामपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन




बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी स्थित घर में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण जांच की गई। डिकॉय के गर्भ में बेटा बताया। टीम ने आरोपी महिला दलाल समेत तीन आरोपियों काबू करके पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ बिजनौर के धामपुर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

- डॉ. सुमित कौशिक, नोडल अधिकारी, पीसी पीएनडीटी, स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed