{"_id":"6339e290ec207a263c48d259","slug":"festive-season-waiting-for-the-boom-in-the-automobile-market-after-corona-sonipat-news-rtk659759031","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन : कोरोना के बाद से ऑटो मोबाइल के बाजार को उछाल का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन : कोरोना के बाद से ऑटो मोबाइल के बाजार को उछाल का इंतजार
विज्ञापन
सोनीपत। नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन की बहार बाजारों में नजर आने लगी है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से बाजार गुलजार होने लगे हैं। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाजारों में रौनक कम थी। लोगों ने घरों में रहकर ही त्योहार मनाया। अब कोरोना का प्रभाव कम होने के साथ ही लोगों में पर्व का उत्साह नजर आ रहा है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार भी पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि कोरोना के बाद से अब तक ऑटोमोबाइल के बाजार को उछाल का इंतजार है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी को इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजारों में भी विभिन्न तरह के ऑफर व सेल शुरू हो गई है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले अभी तक बाजार में मंदी छाई है। प्रति माह सामान्य नंबर ही निकल रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि कुछ दिन पहली ही श्राद्ध खत्म हुए हैं और नवरात्र शुरू हुए हैं। ऐसे में धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ रहे हैं। धनतेरस व दिवाली पर शुभ मुहूर्त को देखते हुए वाहनों की बुकिंग कराने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं। नवरात्र की शुरुआत में ऑटोमोबाइल के बाजार में मंदी है, पर त्योहारी सीजन पर अच्छा व्यापार होने की पूरी उम्मीद है।
0
बाजार अभी मंदा
कोरोना के बाद से अब तक ऑटोमोबाइल के बाजार में मंदी है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। कुछ दिन पहले ही श्राद्ध खत्म हुए हैं और नवरात्र शुरू हुए हैं। शोरूम पर नई गाड़ियां भी आने वाली हैं। ग्राहक भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इस बार गाड़ियों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।- दीपक राणा, प्रबंधक, साहिल ऑटोमोबाइल
विज्ञापन
--
इस बार दोगुने व्यापार की उम्मीद
कोरोना के बाद से ऑटोमोबाइल के बाजार में मंदी थी। उनके पास टाटा की गाड़ियां हैं। पिछले त्योहारी सीजन में 76 गाड़ियों की सेल की थी। इस बार गाड़ियां देखने के लिए ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कुछ धनतेरस व दिवाली के बुक करा रहे हैं। त्योहारी सीजन पर 150 गाड़ियों की सेल होने की उम्मीद है।- आशीष गुप्ता, स्वान मोटर्स
--
500 गाड़ियों की सेल का अनुमान
नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है। ग्राहक एडवांस में गाड़ियों की बुकिंग करवा रहे हैं। पिछले साल 300 गाड़ियों की सेल थी, इस साल 500 गाड़ियों की सेल होने का अनुमान है।
राजेश मलिक, उपाध्यक्ष, जगमोहन ऑटोमोटिव
--
दीवाली तक बाजार में ग्रोथ की संभावना
कोरोना काल के बाद से अब तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी छाई थी। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। कुछ दिन पहले ही बैंकों ने इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिए हैं, गाड़ियों के दामों में भी इजाफा हुआ है। जिसका गाड़ियों की सेल पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा। हालांकि इस बार अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है। दिवाली तक बाजार के ग्रोथ करने की पूरी संभावना है।
गुरदयाल सिंह सोढ़ी, सोढी ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड