फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fearless miscreants in Sonipat, Looted thousands at petrol pump in Bahalgarh at gunpoint

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: बहालगढ़ में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर हजारों लूटे, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Tue, 27 Feb 2024 11:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 27 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

सोनीपत में देर रात 12:20 बजे स्विफ्ट कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोनों युवक कार्यालय में चले गए। उन्होंने कार्यालय में जाकर बाथरूम के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें बाथरूम के बारे में बताया तो वह सीधे कैश रूम में घुस गए। उन्होंने अंदर आकर पिस्तौल तान दी और 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

विज्ञापन
Fearless miscreants in Sonipat, Looted thousands at petrol pump in Bahalgarh at gunpoint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास स्थित सिंह मोर्टस फिलिंग स्टेशन पर आधी रात को दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से 27 हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश बाथरूम पूछने के बहाने कार्यालय में आए थे। उसके बाद पिस्तौल तान कर वारदात को अंजाम दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा स्थित केवी-8 निवासी राकेश जिंदल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बहालगढ़ में दिल्ली-पानीपत लेन पर फ्लाईओवर के निकट सिंह मोर्टस फिलिंग स्टेशन खोल रखा है। राकेश जिंदल ने बताया कि सोमवार रात फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन वीरेंद्र, राजकुमार व सतपाल मौजूद थे। उन्होंने जानकारी दी है कि देर रात 12:20 बजे स्विफ्ट कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोनों युवक कार्यालय में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यालय में जाकर बाथरूम के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें बाथरूम के बारे में बताया तो वह सीधे कैश रूम में घुस गए। उन्होंने अंदर आकर पिस्तौल तान दी और 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर बाहर खडी कार में सवार होकर भाग गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक दिन पहले गन्नौर में हुई थी लूट
बदमाशों ने गन्नौर में इसी तर्ज पर एक दिन पहले लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। गन्नौर में डिवाइन सिटी के पास एक दिन पहले दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 65 सौ रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed