{"_id":"68e4202327683a6b4d0b67bd","slug":"fda-team-seals-22-samples-of-cough-syrup-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143426-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एफडीए की टीम ने कफ सिरप के 22 नमूने किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एफडीए की टीम ने कफ सिरप के 22 नमूने किए सील
Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। औषधि नियंत्रक विभाग (एफडीए) की टीम ने कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोरों पर छापे डाले। औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा और मुंशीराम ने अलग-अलग स्टोरों से कफ सिरप के 22 नमूने सील किए। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद हरियाणा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त ने कफ सिरप की व्यापक जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस पर विभाग के औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा और मुंशीराम ने सोमवार को मेडिकल स्टोरों पर जानकारी छापे डाले।
इस दौरान संदीप हुड्डा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 और मुंशीराम की टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ नमूने सील किए। इन नमूनों को जांच करने के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कुंडली में दवा निर्माता कंपनी का लाइसेंस रद्द होने के बाद बंद
गांबिया में कफ सिरप से 66 बच्चों की मौत होने की शिकायत पर डब्ल्यूएचओ के माध्यम से भारत सरकार से की गई थी। तीन साल पहले अक्तूबर 2022 में देश की चार कंपनियों को जांच के दायरे में लिया गया था। इनमें कुंडली स्थित मेडिनन फार्मा नाम की कंपनी का भी कफ सिरप निर्यात किया जा रहा था। सूचना मिलते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में हड़कंप मच गया था। कंपनी से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया था। साथ ही कंपनी को उसकी समय से बंद कर रखा है।
मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद प्रदेशभर में विभाग की टीमों ने सोमवार से मेडिकल स्टोरों पर छापे डालने शुरू कर दिए हैं। कफ सिरप के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ प्रयोगशाला में भेजने के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए हैं। -राकेश दहिया, असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर।