{"_id":"6a4684fdec0aa3db0a09e430","slug":"father-and-son-attacked-over-wedding-ceremony-dispute-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156357-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी समारोह के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी समारोह के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला
Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव मुरथल में शादी समारोह में हुए विवाद की रंजिश में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव मुरथल निवासी जितेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 30 जून की रात को उनके भतीजे का विवाह सोनीपत के एक गार्डन में था। उसमें वह परिवार के साथ शामिल हुए थे।
आरोप है कि समारोह में गांव के ही एक अन्य पक्ष के लोग भी थे। इस दौरान उन्होंने परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
जितेंद्र के अनुसार इसी बात को लेकर आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखने लगे और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर के पास मौजूद थे तो दूसरे पक्ष ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर उनका बेटा जितेश और भाई रणबीर बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने जितेश पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की महिला की तरफ से भी सेक्टर-27 थाना में अभद्रता की शिकायत दी गई है।