{"_id":"60be48edd6542130b431030f","slug":"farmers-will-not-protest-against-personal-program-of-bjp-and-jjp-leaders-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा नेताओं को बड़ी राहत: हरियाणा में शादी, तेरहवीं व पारिवारिक कार्यक्रम में जाने पर नहीं रोकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा नेताओं को बड़ी राहत: हरियाणा में शादी, तेरहवीं व पारिवारिक कार्यक्रम में जाने पर नहीं रोकेंगे किसान
Mon, 07 Jun 2021 10:05 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:05 PM IST
सार
टोहाना में किसानों ने जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली का विरोध किया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा-जजपा नेताओं के निजी कार्यक्रमों के दौरान विरोध न करने का फैसला किया है। हालांकि सरकारी कार्यक्रमों का विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली निजी कार्य से जा रहे थे। तभी किसानों ने रास्ते में उनका विरोध किया। यह विवाद काफी बढ़ गया था। इसी को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा भी आगे ऐसा विवाद नहीं चाहता है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि भाजपा-जजपा नेताओं का शादी, तेरहवीं व पारिवारिक कार्यक्रम में जाने पर किसान विरोध नहीं करेंगे। उनका विरोध केवल राजनीतिक व सरकारी कार्यक्रम में जाने पर किया जाएगा।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शनपाल, जगजीत सिंह दल्लेवाल, युद्धवीर सिंह, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र बबली का विरोध करने पर किसानों को अपशब्द कहने पर हुआ विवाद अब खत्म हो गया है लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध मर्यादा में रहकर किया जाएगा।
विज्ञापन
किसी का निजी कार्यक्रमों में जाने पर विरोध नहीं होगा और अन्य कार्यक्रम में विरोध भी केवल काले झंडे दिखाने व नारेबाजी करने तक होगा। उनके विरोध में हिंसा या तोड़फोड़ किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अब विधायक के खिलाफ सभी घोषित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
आंतिल खाप ने बॉर्डर पर भीड़ जुटाने का अभियान चलाया
आंतिल खाप ने कुंडली बॉर्डर पर भीड़ जुटाने के लिए दोबारा अभियान शुरू कर दिया है और उसके लिए खाप के प्रतिनिधि सभी 24 गांवों में पहुंच रहे हैं। आंतिल खाप के प्रधान हवा सिंह आंतिल ने बताया कि उनकी दीपालपुर, पलड़ी, जाजल, गढ़मिर्कपुर, पलड़ा, बड़ौली, मुकीमपुर, नांदनौर, मेहंदीपुर, गढ़ी बख्तावरपुर में बैठक हुई है और वहां से काफी किसान कुंडली बॉर्डर पर पहुंचेंगे।