फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers tractor entered delhi before scheduled time

ट्रैक्टर परेड : कुंडली बॉर्डर से किसानों का काफिला रवाना, किसान नेताओं ने की अगुवाई, फूलों से हुआ स्वागत 

Tue, 26 Jan 2021 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers tractor entered delhi before scheduled time
किसानों की रैली का फूलों से किया गया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली लेकर निकले किसान दिल्ली में प्रवेश कर गए हैं। किसान नेता भी उनके साथ पैदल व गाड़ियों में सवार होकर अगवानी करते हुए निकल लिए हैं। कई किसान नेता जहां अभी पैदल ही दिल्ली की सीमा में पहुंचे हैं वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी अपनी जीप में साथी किसानों के साथ दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब के किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल अन्य किसान नेताओं के साथ परेड में शामिल हो गए हैं। वह गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले हैं। उनकी गाड़ी को निकालने के लिए युवा सिख उनके आगे डंडे लेकर चल रहे हैं। बलबीर सिंह राजेवाल लगातार लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे है। दिल्ली में किसानों की परेड का फूलों से स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन



हालांकि किसानों को दस बजे के बाद दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की अनुमति मिली थी, लेकिन इससे करीब एक घंटा पहले ही किसान ट्रैक्टर परेड के लिए निकल लिए। दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड स्वयं हटाने की बात कही थी, लेकिन सिंघु बॉर्डर पर जब सुबह सात बजे तक बैरिकेड नहीं हटाए गए तो किसानों ने स्वयं ही बैरिकेड हटाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड लेकर दिल्ली जा रहे किसान नगर कीर्तन भी निकाल रहे हैं। नगर कीर्तन के दौरान लगातार गुरुबाणी का पाठ किया जा रहा है। इस दौरान किसानों में भक्ति की भावना भरने के लिए लगातार जयघोष कराया जा रहा है। नगर कीर्तन में पंज प्यारे आगे चल रहे हैं। उनकी अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।
 

पंजाब के रहने वाले सिख सैनिक देश की सेवा के बाद रिटयारमेंट लेने के बाद अब किसानों की सेवा में आ गए हैं। किसान परेड में शामिल सिख सैनिकों ने कहा कि वह 31 जनवरी को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में पांच दिन पहले ही रिटायरमेंट लेकर किसानों की परेड में शामिल होने आ गए हैं। वह वर्दी में किसानों के बीच पहुंचे हैं।




इस दौरान एक बार तनातनी भी हुई, लेकिन बाद में किसान एक तरफ के बैरिकेड हटाकर अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसना शुरू हो गए। परेड में हर तरह की झांकी को शामिल किया गया है। देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे है और महिलाओं की भी काफी संख्या है। दिल्ली में किसानों की परेड का फूलों से स्वागत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed