{"_id":"689cf637a3c87dad550db3f0","slug":"farmers-took-out-a-procession-regarding-their-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140726-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस
Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37: लघु सचिवालय के गेट पर उपायुक्त के पीए को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में बुधवार को जुटे किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विचार-विमर्श करने के बाद तिरंगे लेकर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में उपायुक्त के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समय पर मांगें नहीं पूरी हुईं तो एक बार फिर ट्रैक्टर लेर सड़क पर उतरेंगे।
किसानों ने कहा कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। समय पर खाद नहीं मिल रही है। किसान का परिवार खाद के लिए लाइनों में बैठा है। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक पूर्व गवर्नर ही नहीं बल्कि किसान नेता भी थे।
प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पहल ने बताया कि द सोनीपत सहकारी चीनी मिल पहले और दूसरे स्थान पर ही रही लेकिन स्थायी प्रबंध निदेशक और समय पर मिल की मरम्मत न होना बड़ी परेशानी बन सकती है। उनकी मांग है कि सरकार नया प्रबंध निदेशक नियुक्त करे। नवंबर में मिल में पेराई सत्र शुरू होना है लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान सोमबीर, कुलदीप, सतीश, प्रदीप, नरेश, राजेंद्र, सुशील, ऋषिपाल, रोहताश, जोगेंद्र, वीरेंद्र भी मौजूद रहे।