{"_id":"68cc706f6bdafcc4dd023b84","slug":"farmers-staged-a-sit-in-at-the-gate-of-the-mini-secretariat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142477-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों ने लघु सचिवालय के गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों ने लघु सचिवालय के गेट पर दिया धरना
Fri, 19 Sep 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) की जिला कमेटी के बैनर तले किसानों ने वीरवार को छोटूराम धर्मशाला से लेकर लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। इसक बाद लघु सचिवालय के गेट पर धरना देकर पंचायत की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
किसानों की मांग पर उपायुक्त ने कहा कि अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक वह अपने कार्यालय में किसानों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने भू अधिग्रहण के मुआवजे, चीनी मिल टेंडर कराने और खाद-बीज की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
जिला प्रधान बेदी दहिया ने बताया कि किसान गन्ना शुगर मिल का टेंडर करवाने, भूमि अधिग्रहण मार्केट रेट पर करने, हाईटेंशन लाइन कॉरिडोर के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सरकार व प्रशासन की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु कोहाड़ ने सरकार जानबूझ कर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि बिना सहमति जमीन का अधिग्रहण न करने, धान, बाजरा और कपास की खरीद एमएसपी पर शुरू करने, चीनी मिल का टेंडर कर 5 नवंबर से संचालन सुनिश्चित किया जाए।
बारिश व बाढ़ से खराब फसलों का उचित मुआवजा देने, हाईटेंशन लाइन के नीचे आने वाली जमीन का पूरा मुआवजा दिया जाए। पंचायत में मंच संचालन राई ब्लॉक प्रधान अशोक पहलवान ने किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल, प्रदेश प्रवक्ता मनोज जागलान, जिला महासचिव हंसबीर खरब, जिला उपप्रधान समुंदर तोमर, जिला सचिव बुधराम सिंह, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर लोहचब, खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।