फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, meeting

देश की जनता के हक की लड़ाई लड़ रहा किसान, फैसला होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Thu, 17 Dec 2020 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, meeting
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान इसे केवल अपनी नहीं, बल्कि देश की जनता के हक की लड़ाई बता रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि वह जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्योंकि कृषि कानूनों से केवल किसान को नुकसान नहीं होना है, बल्कि आमजन पर भी महंगाई की मार पड़ना तय है। इसलिए यह आंदोलन खेती के साथ ही देश बचाने के लिए लड़ाई है और जब तक लड़ाई नहीं जीत जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार यह सोच रही है कि आंदोलन लंबा चलने से किसान हताश होकर पीछे हट जाएंगे तो यह सरकार की भूल है। आंदोलन जितना लंबा होगा, किसान के साथ-साथ देश का आम नागरिक भी इसका हिस्सा बन जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जनता को सरकार गुमराह कर रही है कि किसान यह आंदोलन बहकावे में कर रहा है। जबकि हकीकत यह है कि किसान अपने साथ देश के हर नागरिक की लड़ाई लड़ रहा है। अगर अब देश में कानून बन जाएगा तो बड़ी-बड़ी कंपनियां किसान की फसल की जमाखोरी करेंगी और आम आदमी को वही सामान बाद में महंगे दामों पर बेचा जाएगा। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि इसमें किसान का क्या फायदा है जो वह कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठा है। किसान पहले दिन से कह रहे हैं कि वह न बहकावे में और न ही किसी के बुलावे पर आए हैं। अपने परिवारों की सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसलिए सड़क पर बैठे हैं। किसान नेता ने कहा कि सरकार जितना चाहे जोर लगा ले, इसका हल निकलने से पहले किसान यहां से नहीं जाएंगे। इसके साथ ही देशभर के किसानों व आम लोगों से आह्वान किया कि वह इस आंदोलन में हिस्सा लें, ताकि निर्णायक आंदोलन चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जितने लोग आंदोलन में शामिल हैं, वह केवल कोर कमेटी के फैसलों के अनुसार आंदोलन करें। मनमानी करने से आंदोलन कमजोर होगा और इसका फायदा सरकार व शरारती तत्व उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शरारती लोग आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed