फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, award return, players

कृषि कानून रद्द नहीं करने पर अर्जुन अवॉर्ड वापस करेंगे खिलाड़ी

Thu, 17 Dec 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, award return, players
कुंडली बार्डर पर किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने की घोषणा करते अर्जुन अवार्डी संजय पहलवा? - फोटो : Sonipat
खरखौदा। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान संजय, भीम सिंह, राजकुमार सांगवान ने भी अवॉर्ड वापसी की चेतावनी दी है। दस वर्ष तक हिंद केसरी रहे व अर्जुन अवॉर्ड और भीम पुरस्कार से सम्मानित मटिंडू निवासी संजय पहलवान ने सरकार से किसानों की मांगें मानने को कहा है। उनका कहना है कि अगर सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह अपने अवॉर्ड वापस कर देंगे। साथ ही कई अन्य साथी भी अवॉर्ड लौटाएंगे।
विज्ञापन

संजय पहलवान ने 10 वर्ष तक हिंद केसरी रहते हुए वर्ष 1996 में भीम पुरस्कार व 1997 में अर्जन पुरस्कार पाया था। अब उन्होंने कुंडली बॉर्डर पर जाकर किसानों को समर्थन देते हुए उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर अवार्ड वापसी की बात कही है। संजय पहलवान का कहना है कि उनके साथ हरियाणा अर्जुन अवॉर्ड एसोसिएशन के प्रधान व प्रदेश के पहले अर्जुन अवॉर्डी भिवानी के गांव धनाना निवासी भीम सिंह और एसोसिएशन सचिव चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ निवासी अर्जुन अवॉर्डी राजकुमार सांगवान ने भी किसानों को समर्थन देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर अपने अवॉर्ड वापस करने की बात कही है। तीनों बुधवार को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे और किसानों के मंच से उन्होंने किसानों को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को मानना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अपने अवॉर्ड वापस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed