फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers Protest News Delhi Border Sealed in Sonipat to restrict Farmers Movement Kisan Andolan News

Kisan Andolan News: दिल्ली बॉर्डर सील; वैकल्पिक मार्गों पर जाम में फंस रहीं रोडवेज बसें, 100 शोरूम बंद

Mon, 19 Feb 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

Delhi Border News: किसान आंदोलन का असर यातायात और लोगों के काम-धंधों पर दिखने लगा है। चंडीगढ़ जाने के लिए वाया यमुनानगर और दिल्ली जाने के लिए वाया नरेला बसें भेजी जा रहीं हैं। वहीं, रॉ मेटेरियल लाने और तैयार माल भेजने का खर्च बढ़ गया है, जिसके कारण उद्योगपतियों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Farmers Protest News Delhi Border Sealed in Sonipat to restrict Farmers Movement Kisan Andolan News
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Farmers Protest Latest News: किसानों के आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर सील है। इससे सभी वर्गों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वैकल्पिक मार्गों पर भारी जाम है। इससे रोडवेज बसें और अन्य वाहन बंद हैं। हालात यह है कि चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालों के कई घंटे अतिरिक्त लग रहे हैं। बॉर्डर पर की गई किलेबंदी के कारण दिल्ली से संपर्क लगभग टूटा सा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ छह दिन में करीब 100 शोरूम बंद हो गए हैं। यही नहीं मॉल, पेट्रोल पंपों पर भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ के ढाबों, रेस्तरां और होटलों का कामधंधा भी प्रभावित है।

विज्ञापन


दिल्ली कूच को लेकर 13 फरवरी को शंभू बाडॅर पर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव को देखते हुए दिल्ली और सोनीपत पुलिस ने कुंडली बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया था। सरकार और किसानों के बीच बातचीत पर सबकी नजर बनी हुई है। इस बीच केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट से लेकर कुंडली बार्डर तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर के कामधंधे प्रभावित हैं। करीब 100 शोरूमों पर ताला लटक चुका है। संचालकों का कहना है कि बॉर्डर सील होने से ग्राहक नहीं आ रहे। इससे मजबूरन ताला लगाना पड़ रहा है। कामगारों को कई किलोमीटर पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किराया वही, फेरा बढ़ा, जाम से हालत खराब
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब और हरियाणा दिल्ली बॉर्डर को सील किया गया है। जिसके चलते बसों को चंडीगढ़ जाने के लिए वाया यमुनानगर व दिल्ली जाने के लिए वाया नरेला भेजा जा रहा है। इन मार्गाें पर पहले से ही जाम होने के कारण बसें भी जाम में फंस रही हैं। चंडीगढ़ जाने वाली बसों को 30 किलोमीटर अतिरिक्त जाना पड़ रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है। हालांकि जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे अधिक लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान राकेश देवगन सहित अन्य उद्योगपतियों का कहना है कि बॉर्डर सील होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उद्योगपतियों का कहना है कि वह सरकार को टैक्स देते हैं। इसके बावजूद भी वह नुकसान क्यों झेलें। सरकार को चाहिए कि कुंडली बॉर्डर सील रहने की अवधि के नुकसान का आकलन कर उद्योगपतियों के लिए पैकेज जारी करे।


प्रतिक्रिया
बॉर्डर सील होने से उद्योगों में कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने की लागत लगभग दोगुनी हो गई है। दिल्ली जाने के लिए सफियाबाद नरेला से लिंक मार्गों को खोला गया है। हालांकि इन रास्तों पर जाम के कारण भारी वाहन नहीं आ रहे। इस कारण उद्योगपतियों को कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने के लिए छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लागत दोगुना बढ़ गई है। पहले भारी वाहनों से माल ढुलाई के लिए जहां 10 हजार रुपये खर्च होते थे। वहीं अब 18 से 20 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। आर्डर तैयार करने के दाम पहले से ही तय हैं। इससे उद्योगपतियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। -कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रमुख सुभाष गुप्ता, राई औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed