फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: 12 trains including Bathinda Express cancelled, passengers remain worried

किसान आंदोलन : बठिंडा एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेन रद्द, यात्री रहे परेशान

Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: 12 trains including Bathinda Express cancelled, passengers remain worried
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के आह्वान पर अंबाला में किसान रेलवे ट्रैक जाम कर बैठे हुए हैं। इससे रेलवे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। शनिवार को चौथे दिन भी ट्रेनों के रद्द किए जाने का सिलसिला जारी रहा। बठिंडा एक्सप्रेस सहित अप व डाउन लाइन की 12 ट्रेनें रद्द रही, वहीं छह जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अंबाला में किसानों की तरफ से रेलवे ट्रैक जाम करने से लंबी दूरी की ट्रेनें बाधित हैं। जिस कारण यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है। इससे जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के रद्द होने से सवारी गाड़ियों व अन्य मेल ट्रेनों में सामान्य से अधिक भीड़ आ रही है। शनिवार को ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही प्रभावित

गाड़ी संख्या 14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497/98 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 12057/58 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 14033/34 जम्मू मेल, 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। वहीं 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 11057/58 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट, 14033/34 जम्मू मेल, 14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण रेलवे यातायात बाधित है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed