फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers formed a long chain of tractors, protested on Gohana Road for four hours

Sonipat News: किसानों ने ट्रैक्टरों की लंबी शृंखला बनाई, चार घंटे गोहाना रोड पर दिया धरना

Mon, 26 Feb 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers formed a long chain of tractors, protested on Gohana Road for four hours
सोनीपत के गोहाना रोड पर किसानों की ओर से बनाई गई ट्रैक्टरों की श्रृंखला। संवाद
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को गोहाना रोड पर रतनगढ़ अड्डे के पास किसानों ने ट्रैक्टरों की लंबी शृंखला बनाकर अपना रोष जताया। उन्होंने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, ऑल इंडिया किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), किसान मजदूर पंचायत के सदस्य भी शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से एमएसपी कानून नहीं बनाया व अन्य मांगों को पूरा नहीं किया तो 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करके आंदोलन का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसकेएम की जिला इकाई के सदस्य ईश्वर सिंह राठी, भगत सिंह, ईश्वर सिंह दहिया, हंसराज राणा ने बताया कि सरकार की ओर से एमएमपी कानून नहीं बनाया जा रहा है। सरकार अपने वादों से मुकर रही है। तीन कृषि कानूनों के वापसी के साथ बिजली संशोधन बिल को वापस लिया गया था, लेकिन सरकार अब जनता पर प्रीपेड और स्मार्ट मीटर के रास्ते से बहुत बड़ा बोझ डालने जा रही है। पिछले दिनों कुछ पंजाब के किसान संगठनों ने इन मांगों को लेकर दिल्ली आने का प्रयास किया। उनको प्रयास को पुलिस की लाठी, गोली व आंसू गैस से दबाया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा भाजपा सरकार की निंदा करता है। सबको आंदोलन करने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी पंचायत की जाएगी, जिसमें सरकार के खिलाफ आंदोलन निर्णय लिया जाएगा। इस पंचायत में देशभर से किसान पहुंचेंगे। साथ ही मांग की गई पंजाब के बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान को शहीद का दर्जा दिया जाए और गाेलीबारी करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, राज सिंह दलाल, शीलकराम मलिक, रणबीर मलिक, वजीर सिंह, जयकरण दहिया, बिजेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, बलबीर सिंह, डॉ. सतपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed