{"_id":"6453577d445214bd990a40a4","slug":"farmers-came-out-in-support-of-wrestlers-in-sonipat-police-stopped-before-horoscope-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पहलवानों के समर्थन में निकले किसान, पुलिस ने कुंडली से पहले रोका, पुलिस बल किया गया तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: पहलवानों के समर्थन में निकले किसान, पुलिस ने कुंडली से पहले रोका, पुलिस बल किया गया तैनात
Thu, 04 May 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 04 May 2023 12:28 PM IST
सार
किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने चेतावनी दी कि पुलिस उन्हें घसीटे, सिर फोड़े या जान से मार दे, लेकिन किसानों ने ठान लिया है कि वे जंतर मंतर पर जरूर पहुंचेंगे। अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को चारों तरफ से सील कर दिया है।
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के जंतर मंतर पर रात के समय पहलवानों के साथ धक्का मुक्की के विरोध में सोनीपत व अन्य जिलों से किसानों का एक जत्था जंतर मंतर पर कूच करने के लिए नेशनल हाईवे 44 पर पहुंचा तो उन्हें केजीपी केएमपी पुल के नीचे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि पुलिस कुछ भी कर ले, वह जंतर मंतर पर जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
किसानों की चेतावनी, पुलिस कुछ भी कर ले, जंतर मंतर पर जरूर पहुंचेंगे
किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने चेतावनी दी कि पुलिस उन्हें घसीटे, सिर फोड़े या जान से मार दे, लेकिन किसानों ने ठान लिया है कि वे जंतर मंतर पर जरूर पहुंचेंगे। अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को चारों तरफ से सील कर दिया है, लेकिन किसान हर हाल में धरनारत खिलाड़ियों के पास पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत से विधायक व मेयर भी जंतर मंतर के लिए निकले
उधर, कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लेने व खिलाड़ियों के साथ हुई हाथापाई के विरोध में सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार, मेयर निखिल मदान, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत आदि के साथ कांग्रेस के कई पार्षद भी दिल्ली के लिए कूच कर गए। मेयर निखिल मदान ने बताया कि
जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में जा रहे है। जिस तरह से दीपेंद्र हूुड्डा को आधी रात को हिरासत में लिया गया है, यह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। कांग्रेस, किसान व हरियाणा की जनता खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। सरकार के अत्याचार का खुलकर विरोध किया जाएगा।