{"_id":"64418e4e3561372ac2003734","slug":"farmers-are-not-being-taken-care-of-arjun-chautala-sonipat-news-c-17-1-129103-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की नहीं ली जा रही सुध : अर्जुन चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की नहीं ली जा रही सुध : अर्जुन चौटाला
Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: इनेलो कार्यालय में पत्रकारवार्ता करते इनेलो नेता अर्जुन चौटाला। संवाद
सोनीपत। इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। दुखी किसानों को अब मंडियों में दुखी किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी सुध नहीं ली जा रही है। बारिश के कारण गेहूं के दाने काले पड़ गए हैं। खरीद एजेंसियां उनको खरीदने की बजाय किसानों को तंग कर रही हैं। अर्जुन चौटाला वीरवार को ओल्ड रोहतक रोड स्थित जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
उन्होंने इनेलो की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा अब तक 9 जिले पूरे कर चुकी है। हर जिले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि प्रदेश में अब परिवर्तन का समय आ चुका है। विधायक अभय सिंह चौटाला लगातार जनता के बीच में रहे हैं। वे उस समय भी लोगों के बीच में थे, जब लोग कोरोना का बहाना बनाकर घरों से नहीं निकलते थे। अर्जुन ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 21 अप्रैल को सोनीपत जिले में प्रवेश करेगी और 2 मई तक सोनीपत में ही रहेगी।
एक सवाल के जवाब में अर्जुन चौटाला ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना वर्ष 2006 में भूपेंद्र हुड्डा ने हाईकमान के कहने पर बंद की थी। कांग्रेस ने तीन कृषि कानून अपने कार्यकाल में लागू करने को लेकर प्रस्ताव किया था, जिसके चेयरमैन भूपेंद्र हुड्डा थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। ऐसे में वह अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष की तरफ से लड़कियों पर टिप्पणी के मामले में उन्होंने कहा कि आयोग या सरकार का काम बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना है, टिप्पणी करना नहीं। इस दौरान इनेलो के जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, बालकिशन शर्मा, कुनाल गहलावत, राजबाला सहित अन्य मौजूद रहे।