फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers angry over changing electricity schedule for farms

Sonipat News: खेतों के लिए बिजली शेड्यूल बदलने से किसानों में रोष

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over changing electricity schedule for farms
फोटो 09- सोनीपत के गांव छिछड़ाना में खेतों की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर रोष प्रकट करते क
सोनीपत/गोहाना। बिजली निगम ने खेतों के लिए बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव कर दिया है। 23 दिसंबर से लागू किया गया नया शेड्यूल किसानों को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में रविवार को गांव छिछड़ाना के किसानों ने एकत्रित होकर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते हुए शेड्यूल में संशोधन करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

खेतों के लिए बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आठ घंटे का बनाया गया है। बिजली निगम की ओर से दाे ग्रुप में बिजली आपूर्ति की जाती है। पहले ग्रुप में सुबह 9.15 से शाम 5.15 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती थी और दूसरे ग्रुप में रात को 9.15 से सुबह 5.15 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाती थी। नए शेड्यूल के मुताबिक अब पहले ग्रुप में खेतों की बिजली आपूर्ति रात 8.30 से तड़के 4.30 बजे तक कर दी गई है। दूसरे ग्रुप में बिजली आपूर्ति तड़के 3 से सुबह 6 बजे और सुबह 10.30 से दोपहर बाद 3.30 बजे तक की गई है। इस तरह एक बार में तीन घंटे और दूसरी बार में पांच घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, भगत, अजमेर, संदीप, बबलू, सुरेश ने बताया कि मौजूदा समय में किसान गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहे हैं। सर्दी के दौरान दूसरे ग्रुप में बिजली आपूर्ति के शेड्यूल अनुसार किसानों को दो बार खेतों में सिंचाई करने जाना पड़ेगा। लगातार पांच घंटे तक निर्बाध रूप से ट्यूबवेल चलाने पर एक एकड़ की सिंचाई नहीं हो पाती। जिससे कुछ हिस्सा सिंचाई के लिए रह जाता है। दोबारा बिजली की आपूर्ति होने पर पूरे खेत की सिंचाई नहीं हो पाती है। ऐसे में किसानों ने बिजली निगम अधिकारियों से खेतों के लिए लगातार आठ घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय में निर्देश पर खेतों की बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। किसानों को आपत्ति है तो वह कार्यालय में आकर शिकायत कर सकते हैं। -राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना।

फोटो 09- सोनीपत के गांव छिछड़ाना में खेतों की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर रोष प्रकट करते क

फोटो 09- सोनीपत के गांव छिछड़ाना में खेतों की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बदलने पर रोष प्रकट करते क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed