फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer Shot Dead in Village Rabhda of Gohana

Sonipat: गांव रभड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग कर किसान की हत्या, भांजे ने भागकर बचाई जान

Sat, 14 Jan 2023 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 03:54 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल से छह खोल और चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Farmer Shot Dead in Village Rabhda of Gohana
मर्डर के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव रभड़ा के खेतों में काम करने गए किसान की दो हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। किसान का भांजा जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। वारदात के दौरान हमलावरों की बाइक खेत में फंस गई, जिससे वह बाइक को छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने पर एसीपी मुकेश कुमार और शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोल और चार कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने मृतक के भाई सुभाष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांव रभड़ा के सुभाष ने बताया कि उसका भाई आजाद और उसका भांजा गांव बुड़शाम का विनोद उर्फ भल्ला शनिवार दोपहर करीब 12 बजे  खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। उन युवकों ने झगड़ा किया और पिस्तौल निकालकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आजाद ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद सरसों के खेत में भाग गया। हमलावरों ने दस गोलियां चलाई। आजाद को लगभग छह गोलियां मारी। वारदात के बाद हमलावर बाइक लेकर भागने लगे तो कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक गेहूं के  खेत में उतर गई। कोशिश करने पर भी जब बाइक नहीं निकली तो हमलावर बाइक को छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। वारदात का पता लगते ही  गांव से परिजन, ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।  

घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे चली जांच के दौरान घटनास्थल पर हमलावरों की बाइक, टोपा, 6 गोली खोल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम रविवारको होगा।


गांव रभड़ा गांव के खेतों में गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से 6 गोली के खोल तथा 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हर पहलू जांच करेगी। -देवेंद्र कुमार, प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed