फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmer sent cartridge in threatening letter, asked for 15 lakh

धमकी भरे पत्र में कारतूस रखकर किसान के पास भेजा, 15 लाख रुपये की चौथ मांगी

Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
farmer sent cartridge in threatening letter, asked for 15 lakh
farmer sent cartridge in threatening letter, asked for 15 lakh
गोहाना। गांव आहुलाना के किसान के घर पत्र (चिट्ठी) भेजकर 15 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं धमकी भरे पत्र के अंदर ही एक कारतूस भी रखकर भेजा गया है। किसान ने धमकी भरे पत्र और कारतूस को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव आहुलाना निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसके घर डाक से एक पत्र भेजा गया है। जिस पर भेजने वाले का पता नहीं है। किसान ने जब पत्र को खोला तो उसके अंदर धमकी लिखी थी और कारतूस रखा गया था। पत्र में विनोद को धमकी दी गई कि वह 29 जून से पहले रोहतक रोड के पते पर 15 लाख रुपये पहुंचा दे नहीं तो उसे और उसके परिवार को मार दिया जाएगा। विनोद धमकी भरे पत्र को पढ़कर हैरान रह गया। विनोद ने थाने पहुंच कर पुलिस को पत्र से अवगत कराया और कारतूस को सौंप दिया। विनोद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed