फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer's family was sleeping on the terrace, thieves took away Rs 1.94 lakh and jewelery

छत पर सो रहा था किसान का परिवार, 1.94 लाख रुपये व आभूषण ले गए चोर

Tue, 17 May 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer's family was sleeping on the terrace, thieves took away Rs 1.94 lakh and jewelery
सोनीपत। गांव माहरा में रविवार की रात में किसान के घर का ताला तोड़कर चोर 1.94 लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। इस दौरान पीड़ित किसान परिवार घर की छत पर सो रहा था। तड़के उठकर नीचे आने पर चोरी का पता लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी किसान जसबीर ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि गर्मी के चलते वह घर की छत पर सोते हैं। रविवार देर रात साढ़े 11 बजे वह अपने परिवार के सदस्यों संग छत पर सोने गया था। वह नीचे घर के दरवाजे पर ताला लगाकर गए थे। तड़के साढ़े चार बजे जब वह उठकर नीचे आए तो ताला टूटा हुआ था। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि चोर अलमारी से सोने की अंगूठी, चांदी की तागड़ी, पाजेब व चार चुटकी के साथ ही एक लाख 94 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज किया। पुलिस को बताया कि हड़बड़ाहट में उसने चोरी किए गए स्थान पर हाथ लगा दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed