फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer Protest: All borders of Delhi adjacent to Sonipat sealed

Farmer Protest: सोनीपत से सटे दिल्ली के सभी बॉर्डर सील, सुरक्षा बल हाईअलर्ट, पुलिस-अर्द्धसैनिक बलों का जमावड़ा

Tue, 13 Feb 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 11:41 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर, औचंदी-फिरोजपुर बॉर्डर, नरेला-सफियाबाद बॉर्डर सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने खरखौदा सीमा से सटे औचंदी बॉर्डर को भी बंद किया है। सोनीपत-पानीपत पुलिस की ओर से पानीपत के गांव पट्टीकल्याणा के पास बैरिकेड रखे गए हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का जमावड़ा है। 

विज्ञापन
Farmer Protest: All borders of Delhi adjacent to Sonipat sealed
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के दिल्ली कूच के आह्वान व शंभू बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के आमने-सामने होते ही दिल्ली पुलिस ने सोनीपत से सटे बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर अर्द्धसैनिक बल के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो फ्लाईओवर के ऊपर पर भी किसानों को रोकने को हर प्रबंध किए गए हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर के बाद औचंदी-फिरोजपुर बॉर्डर, नरेला-सफियाबाद रोड को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते वाहन चालकों व यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। भारी वाहनों को कुंडली थाना पुलिस केजीपी-केएमपी के रास्ते निकाल रही है।
विज्ञापन


एसकेएम (गैर राजनीतिक) ने दिल्ली कूच को लेकर कुंडली बॉर्डर क्षेत्र में रात से ही दिल्ली पुलिस ने व्यापक प्रबंध करने शुरू कर दिए थे, जिसके चलते पहले संपर्क मार्ग को बंद करने के बाद फ्लाईओवर से दो लेन को चालू रखा गया था, जिस पर सुबह होते ही केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट पर भारी वाहनों को रोककर उन्हें एक्सप्रेस-वे से भेजा जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर होते ही शंभू बॉर्डर की स्थिति देखकर कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया, जिसके बाद छोटे वाहनों को वाया जांटी-दहीसरा होते हुए दिल्ली के गांव सिंघु भेजा गया। साथ ही नरेला जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया गया। नरेला-सफियाबाद मार्ग पर भी बैरिकेड व पत्थर लगाकर उसे सील कर दिया गया।

दोपहर बाद तक दिल्ली के औचंदी बॉर्डर से खरखौदा के फिरोजपुर रोड पर वाहनों का आवागमन जारी था। तीसरे पहर उसे भी पूरी तरह रोक दिया गया। ऐसे में दिल्ली को सील कर दिया गया है। छोटे वाहन दहीसरा से दिल्ली की सीमा में जा पा रहे है। वहीं नहरों के बीच मार्ग से वाहनों को वाया बवाना भेजा जा रहा है।

आंसू गैस के गोले से लेकर सड़क पर बिछाई कंटीले तार की लेयर
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अद्धसैनिक बल के जवान पूरी तरह से तैयार है। उन्हें पानी की बौछार करने को वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने की बंदूक, प्लास्टिक की गोली छोड़ने वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। सभी बैरिकेड को लोहे की जंजीरों से बांध दिया गया है। सड़क पर कंटीले तार की लेयर बिछा दी गई है, जिससे वाहन आगे न जा सके। वहीं लोहे के कंटेनर में मिट्टी भरकर उन पर मिट्टी से बैग रख दिए गए हैं। उसे पोस्ट की तरह तैयार किया गया है, जिनके पीछे बैठकर अर्द्धसैनिक बल के जवान आंसू गैस के गोले व प्लास्टिक की गोली चला सकेंगे। दिल्ली पुलिस ने अब कुंडली में छह लेयर के आगे फिर से सीमेंट के बड़े बैरिकेड रखकर उनमें सीमेंट व कंक्रीट भर दी है। उन्हें पार करने में किसानों को मशक्कत करनी होगी। सीमेंट के बैरिकेड की दस से 12 लेन बनकर उनमें कंक्रीट भरा गया है।
हिरासत में लिए गए किसान नेता, छोड़े

दिल्ली पुलिस की तरफ से औचंदी बॉर्डर को बंद कर दिया गया। खरखौदा क्षेत्र के कई किसान प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया गया है। रात को उन्हें उनके घरों से हिरासत में लिया गया। बाद में मंगलवार दोपहर को दो बजे छोड़ा गया। औचंदी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ ही सशस्त्र सीमा बल और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर देर रात को ही अनाज मंडी एसोसिएशन, खरखौदा प्रधान नरेश दहिया, अत्तर सिंह, कुलवीर सिंह, जयप्रकाश, रामकरण, वतन, रोहताश, कुलदीप, सुभाष, धर्मबीर, राजकुमार व सतबीर को डिटेन कर लिया गया। उन्हें मंगलवार को छोड़ा गया। मंडी प्रधान नरेश दहिया का कहना है कि रात को उन्हें करीब एक बजे पुलिस अपने साथ ले गई थी।

पट्टीकल्याणा के पास सुरक्षा चौकस
किसान संगठनों के दिल्ली कूच के लिए निकलने के बाद सोनीपत की सीमा में प्रवेश करने से रोकने के लिए समालखा के पट्टी कल्याणा के पास पानीपत व सोनीपत प्रशासन ने नाका लगाया है। वहां सुरक्षा बल के 200 जवान की तैनाती कर दी गई है। सोनीपत पुलिस के 250 पुलिस कर्मी पट्टी कल्याणा में तैनात हैं। पत्थरों, कंटीले तार व कंटेनरों को भी मंगवा कर रखवा दिया गया है। कंटेनरों में मिट्टी भरने के साथ ही बैग भी मिट्टी से भरे जा रहे हैं।

वज्र वाहन व वाटर कैनन भी मंगवाए
किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने के लिए वज्र वाहन भी मंगवाया गया है। इसके अलावा एक वाटर कैनन गाड़ी भी मंगवाई गई है, ताकि किसानों की भीड़ को खदेड़ने में आसानी हो सके। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह एंबुलेंस व दमकल गाड़ियों की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है।


सोनीपत पुलिस आयुक्त ने किया दौरा
सोनीपत पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पट्टी कल्याणा में बनाए गए पॉइंट का दौरा किया। उन्होंने किसानों को रोकने के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं की जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed