{"_id":"608ab41d4d437e1ba16dbfbe","slug":"farmer-leader-gurnam-singh-chaduni-told-leaders-responsible-for-shortage-of-bed-and-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बैड-ऑक्सीजन की कमी के लिए नेता जिम्मेदार, गुरनाम चढूनी बोले-न मिले तो नेताओं के घर डेरा डालो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बैड-ऑक्सीजन की कमी के लिए नेता जिम्मेदार, गुरनाम चढूनी बोले-न मिले तो नेताओं के घर डेरा डालो
Thu, 29 Apr 2021 06:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:58 PM IST
सार
सभी किसान नेताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी मामले में पूरी पुष्टि करने के बाद ही अपना मत रखें।
विज्ञापन
भिवानी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहीं अस्पतालों में मरीजों को बैड नहीं मिल रहे हैं तो कहीं ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। ऐसे में भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर कोरोना मरीजों को अस्पताल में बैड व ऑक्सीजन नहीं मिलते हैं तो एमपी व एमएलए के घर डेरा डाल दो। गुरनाम सिंह चढूनी ने बैड व ऑक्सीजन नहीं मिलने के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है जो उनको बीमारी में सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकते है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के दर्शनपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच किसानों को अफवाहों से बचकर रहना है। क्योंकि इस संकट के बीच भी किसान आंदोलन काफी मजबूत है और आंदोलन को तोड़ने के लिए किसी भी तरह की अफवाह फैलाई जा सकती है। इसके साथ ही किसानों से एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को आगे भी मजबूत करने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि मई दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन बैठक हुई।
विज्ञापन
कहा गया कि कुंडली सहित सभी मोर्चों पर सांझा कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी किसान नेताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी मामले में पूरी पुष्टि करने के बाद ही अपना मत रखें। इस समय सोशल मीडिया पर खूब अफवाह फैलाई जा रही है और उनकी सच्चाई का पता किए बिना किसान नेताओं को कोई बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन