{"_id":"611bf6508ebc3e42c82afe11","slug":"farmer-killed-in-canal-water-dispute-sonipat-news-rtk6211960145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी के विवाद में किसान की सिर में कस्सी मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी के विवाद में किसान की सिर में कस्सी मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव निजामपुर में नहरी पानी को लेकर हुए विवाद में एक किसान के सिर में कस्सी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने परिवार में ही भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। बरोदा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निजामपुर निवासी बलजीत ने पुलिस को बताया कि वह पांच भाई हैं और खेती करते हैं। उसका भाई महावीर (36) सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में सिंचाई के लिए गया था। उसे नंबर के अनुसार अपने खेत में नहरी पानी चलाना था। उसी समय उसका दूसरा भाई जयपाल भी खेत में घूमने गया था। बलजीत के अनुसार, परिवार में उनका भतीजा प्रदीप भी खेत में सिंचाई के लिए गया था।
आरोप है कि पानी चलाने को लेकर महावीर और प्रदीप में कहासुनी हो गई। प्रदीप ने जयपाल के सामने महावीर के सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप मौके से फरार हो गया। इस पर परिजन महावीर को गोहाना के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान महावीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना
गांव निजामपुर में नहरी पानी को लेकर परिवार के दो लोगों में विवाद हो गया था। जिसमें किसान के सिर में कस्सी से वार किया है, जिससे पीजीआई में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर परिवार के ही युवक प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई में महावीर के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - बदन सिंह, बरोदा थाना प्रभारी।