फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer attacked with rod, accused of snatching mobile

Sonipat News: किसान पर रॉड से हमला, मोबाइल छीनने का आरोप

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with rod, accused of snatching mobile
गन्नौर। गांव माजरी में ट्रक ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान पर रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि ड्राइवर उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। घायल ने मामले की शिकायत खुबडू झाल चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

माजरी निवासी मानवीर ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में सब्जी उगाई है । वह उनकी देखभाल करने के लिए 23 सितंबर को खेत में गए थे। उसके खेत के पास से साहिल ठेकेदार मिट्टी उठाने का काम कर रहा है। साहिल व खेत मालिक ने रास्ते पर पानी डालने व डंपरों को तिरपाल से ढक कर मिट्टी उठाने की बात कही थी। रविवार सुबह वह खेत में गया तो रास्ते पर बिना पानी डाले ही मिट्टी उठा रहे थे। उन्होंने ट्रक चालक को पानी डालने की बात कही तो उसने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर रॉड से हमला कर दिया और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed