फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake Crypto: ED searched the records at the taxi driver's house till late night, took the documents along with him

फर्जी क्रिप्टो : टैक्सी चालक के घर पर ईडी ने देर रात तक खंगाला रिकार्ड, कागजात साथ ले गई

Sat, 03 Aug 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fake Crypto: ED searched the records at the taxi driver's house till late night, took the documents along with him
सोनीपत। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के मामले में सोनीपत में टैक्सी चालक के आवास पर देर रात तक रिकॉर्ड खंगाला। टीम रात को कई दस्तावेज अपने साथ ले गई। हालांकि, ईडी ने इस मामले में सोनीपत से किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। ईडी टैक्सी चालक के विदेश में रह रहे भाई से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ईडी फर्जी क्रिप्टो करंसी ऑपरेटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत छापा डालने शुक्रवार को सोनीपत के मयूर विहार की गली नंबर 24 में टैक्सी चालक रमेश गुलिया के घर पहुंची थी। टीम ने यहां से नोटों से भरा बैग बरामद किया था। ईडी की टीम ने घर के कई सदस्यों से पूछताछ की और रिकॉर्ड मांगा। देर रात कुछ कागजात अपने साथ लेकर ईडी की टीम रवाना हो गई। ईडी के साथ अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद थे।
विज्ञापन


चालक के विदेश में रह रहे भाई की जानकारी जुटा रही टीम

सूत्रों से पता चला है कि टैक्सी चालक रमेश का भाई नरेश विदेश में रहता है, जो क्रिप्टो करंसी का काम करता है। ईडी के अफसरों ने नरेश के बारे में रमेश से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed