फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eye and respiratory patients rise after slight drop in AQI

Sonipat News: एक्यूआई में मामूली गिरावट पर नेत्र और सांस के रोगी बढ़े

Sun, 26 Oct 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eye and respiratory patients rise after slight drop in AQI
फोटो 43: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए दवा लिखत नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुशील - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई मगर हवा की गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में नेत्र और सांस के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सकों की ओर से जरूरी होने पर सुबह-शाम घरों से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। जिले में शुक्रवार को एक्यूआई 220 दर्ज किया गया था जो शनिवार को घटकर 214 पर आ गया।
विज्ञापन

यह गिरावट आंशिक राहत के रूप में देखी जा रही है मगर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हवा की खराब गुणवत्ता से सांस और दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही नेत्र रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार प्रदूषण की वजह से सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश, आंखों में जलन और खांसी जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। बुजुर्गों और बच्चों को इससे सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने सुबह-शाम के समय बाहर टहलने से बचने, एन-95 मास्क पहनने और घर के अंदर हवा शुद्ध रखने की सलाह दी। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन से निकलने वाला धुआं और कूड़ा जलाने से होने वाला प्रदूषण इसके मुख्य कारण बने हुए हैं। प्रशासन ने भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-2 लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed