फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   extortion, accused arrest, police

दिल्ली पुलिस के सिपाही से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी काबू

Mon, 18 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
extortion, accused arrest, police
जिला पार्षद का चुनाव लडने की तैयारी सिपाही से रंगदारी मांगने के आरोप में - फोटो : Sonipat
सोनीपत। वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सेक्टर-23 निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही को व्हाट्सएप कॉल कर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव मुंडलाना का रहने वाला प्रवीण है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसने बताया है कि सिपाही के गांव के युवक के कहने पर उसने रंगदारी की मांग की थी। पुलिस अब उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी रोबिन सिंह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह मूलरूप से गांव शामड़ी के है और उन्होंने वार्ड-3 से जिला पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है। इसके चलते उन्होंने अपना त्यागपत्र पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। रोबिन ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था कि व्हाट्सएप पर कॉल कर उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह अपना नाम फोर्ड बता रहा है। उसने पहले चुनाव न लड़ने को कहा और बाद में चुनाव लड़ने पर रंगदारी देने की बात की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बताया कि धमकी देने वाला आरोपी शनिवार रात को रंगदारी की राशि लेने सेक्टर-23 में आया था। जहां जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने उसे काबू कर लिया है। उसकी पहचान मुंडलाना निवासी प्रवीण उर्फ फोर्ड के रूप में हुई। फोर्ड ने बताया कि रंगदारी मांगने में उसके साथ गांव शामड़ी का युवक शामिल है। उसके कहने पर उसने रंगदारी मांगी है। उसका साथी भी चुनाव लड़ना चाहता है। वह नहीं जानता था कि रोबिन दिल्ली पुलिस में है।
विज्ञापन

फोर्ड पर दर्ज है कई मुकदमे
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण उर्फ फोर्ड शातिर अपराधी है। उस पर करीब 12 मामले में दर्ज हैं। इनमें लूट, लूट का षड्यंत्र रचने, मारपीट, चोरी व रंगदारी के मामले शामिल हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। उसे गिरफ्तार कर सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रंगदारी मांगने के आरोपी प्रवीण उर्फ फोर्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसने एक अन्य युवक के कहने पर रंगदारी मांगने की बात कही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed