{"_id":"61560b528ebc3e09e4119769","slug":"extended-the-last-date-for-online-application-in-iti-sonipat-news-rtk625647313","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कौशल विकास औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जिससे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। विद्यार्थी अब 4 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले वीरवार को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि होने पर आईटीआई में विद्यार्थियों की भीड़ रही। काफी विद्यार्थी ऐसे रहे, जो आवेदन करने से वंचित रह गए। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने देर शाम ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।
बता दें कि जिले की 13 आईटीआई में करीब 5508 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। शुरुआत में पोर्टल में आई तकनीकी खराबी के चलते दाखिला प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पाई थी। पोर्टल शुरू होने के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती गई। सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां करीब 1600 सीटों के लिए वीरवार तक 5500 आवेदन पहुंच चुके हैं। अंतिम तिथि बढ़ाए जाने पर आवेदन संख्या में इजाफा होगा।
विद्यार्थियों की सहायता के लिए स्थापित किए हेल्प डेस्क
गन्नौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गन्नौर के प्रधानाचार्य रामबीर सरोहा व राजलू गढ़ी संस्थान के प्रधानाचार्य विरेंद्र सरोहा ने बताया कि ऑनलाइन हेल्प डेस्क बनाया है। संस्थानों में आकर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। गन्नौर में विभिन्न ट्रेड की सीटों के लिए 388 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 अक्तूबर कर दिया है। अब तक किन्हीं कारणों से वंचित रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार आईटीआई की तरफ विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है। आगामी चार दिनों में आवेदन संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत