फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   exclusive, wrestling series in Olympic 2021

ओलंपिक में 2021 की कुश्ती रैंकिंग सीरिज शामिल नहीं होगी, दो साल वर्ल्ड कप नहीं कराया जाएगा

Sat, 20 Jun 2020 03:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
exclusive, wrestling series in Olympic 2021
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना संक्रमण के कारण यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कुश्ती चैंपियनशिप के लिए कैलेंडर बदल दिया गया है। इसमें कई कुश्ती चैंपियनशिप नहीं कराने के फैसले भी लिए गए हैं। सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया है कि दो साल तक कुश्ती का वर्ल्ड कप नहीं होगा तो एक साल आगे खिसकने वाले ओलंपिक में 2021 की कुश्ती रैंकिंग सीरिज शामिल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कोई पहलवान 2021 की कुश्ती रैंकिंग सीरिज में गोल्ड मेडल जीत जाता है तो वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं माना जाएगा। कुश्ती के लिए यह अच्छी खबर है कि अगर कोरोना संक्रमण कम होता है तो 1 सितंबर से जूनियर व अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप कराई जाएगी, लेकिन इसके लिए अगस्त में रिव्यू किया जाएगा। वहीं सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप इस साल नहीं होती है तो बेस्ट रेसलर 2020 कोई नहीं चुना जाएगा।
विज्ञापन


कुश्ती चैंपियनशिप कराए जाने को लेकर यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने सभी देशों के कुश्ती संघों के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए है। भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर के अनुसार 1 सितंबर से 30 सितंबर तक फिनलैंड में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप व इसी समय में सर्बिया में अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए अगस्त में रिव्यू होगा और कोरोना कम होने पर यह कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय पर यह वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं होती है तो इनको नवंबर व दिसंबर में कराया जाएगा। 2020 में कैडेट व अंडर 15 वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। वेटरनर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर 2020 में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप होती है तो बेस्ट रेसलर 2020 को चुना जाएगा और यह चैंपियनशिप नहीं होने पर बेस्ट रेसलर का इनाम 2021 में शिफ्ट कर दिया जाएगा।


टोक्यो ओलंपिक के लिए 2020 की रैंकिंग सीरिज के आधार पर पहलवान क्वालीफाई कर चुके है तो ऐसे में 2021 में होने वाली रैंकिंग सीरिज के विजेता पहलवानों को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया जाएगा। चीन, उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान के पहलवानों ने 2020 की सीनियर एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था, इसलिए इसकी रैंकिंग को 2021 तक जारी नहीं किया जाएगा। वहीं 2021 में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ओस्लो में 2-10 अक्टूबर में तय है और इसको देखते हुए 2020 व 2021 में कोई विश्व कप नहीं कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed