फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attacked On excise team In Sonipat

अवैध शराब बेचने की सूचना पर गई आबकारी टीम पर हमला कर बंधक बनाया, कांस्टेबल व ठेकेदार घायल

Thu, 26 Sep 2019 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
attacked On excise team In Sonipat
पुलिसकर्मी कुलदीप और ठेकेदार सतबीर - फोटो : अमर उजाला

गांव दातौली में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर छापेमारी करने गई आबकारी विभाग की टीम को बंधक बनाने के साथ ही पुलिस कर्मी व शराब ठेकेदार पर युवकों ने हमला कर दिया। इसमें पुलिस कर्मी व ठेकेदार घायल हो गए और उनकी वर्दी व कपड़े भी फाड़ दिए गए। हमले की सूचना पर डीएसपी संदीप मलिक, बड़ी थाना प्रभारी विनय सिंह व गन्नौर थाना प्रभारी बदन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। आबकारी की टीम ने मौके से देशी शराब की 22 व अंग्रेजी शराब के 17 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के निरीक्षक कृष्ण सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव दातौली में कृष्ण गोस्वामी के बंद मकान, राजू के घर व दुकान में अवैध रूप से शराब से भरी पेटियां रखी हैं। इस पर आबकारी विभाग की टीम चार पुलिस कर्मियों के साथ कृष्ण गोस्वामी के घर पहुंचे जिस पर ताला लगा था। मकान के गेट से झांक कर देखा तो मकान में शराब की पेटियां रखी थीं। इस पर उन्होंने मकान का ताला तुड़वा कर शराब की पेटियों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने साथ लगते राजू के मकान में जांच की तो वहां से भी मिली शराब की अवैध पेटियों को जब्त कर लिया। जब वह राजू की दुकान पर पहुंचे और राजू को अपना परिचय देते हुए दुकान की तलाशी लेने को कहा तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद टीम ने दुकान की तलाशी ली तो टीम को दुकान से भी शराब की पेटियां मिलीं। इस दौरान राजू अपने साथ मनोज, गुंगा, भगत, सुरेंद्र, संदीप, सोनू, सुरेश, प्रीतम के अलावा नीटो, पूजा, मधू को ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के हाथों में डंडे थे और उन्होंने उनकी टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस कर्मचारी कुलदीप घायल हो गया। इसी दौरान शराब ठेकेदार सतबीर भी मौके पर पहुंच गया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कुलदीप व सतबीर के मोबाइल फोन व पैसे भी छीन लिए। इसके बाद जब आस-पास के लोग इकट्ठे होने लगे तो सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने निरीक्षक कृष्ण सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मोबाइल फोन में रिकार्डिंग करने की वजह से छीना फोन

हवालदार कुलदीप ने बताया कि दातौली गांव में टीम छापेमारी करने के लिए एक दुकान पर पहुंची थी तो वहां कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। मोबाइल फोन में वह सारी घटना रिर्काडिंग कर रहा था। उसने बताया कि हमलावरों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नगदी भी छीन ली। कुलदीप ने बताया के उसने 20 हजार रुपये बैंक में किस्त के तौर जमा करवाने थे।

बीच बचाव के लिए आया था ठेकेदार
शराब ठेकेदार सतबीर ने बताया कि दातौली गांव में गया हुआ था इस दौरान उन्हें गांव में आबकारी विभाग की टीम मिल गई। जिनके साथ झगड़ा हो रहा था। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचे उनका बीच बचाव करना चाहा तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। हमलावर उसके गले की सोने की चेन व नगदी भी छीन ले गए।

आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों में महिला भी शामिल है। जल्द मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -विनय सिंह, बड़ी थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed