{"_id":"60aaa5058ebc3e5fbd677b64","slug":"ex-surpanch-murder-case-gang-connection-police-sonipat-news-rtk609767122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में हुई करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में हुई करेवड़ी के निवर्तमान सरपंच की हत्या
विज्ञापन
सोनीपत। गांव करेवड़ी में रेलवे लाइन के पास निवर्तमान सरपंच नरेश उर्फ नेशी की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। सरपंच के भतीजे ने रेलवे पुलिस को शिकायत दी है कि पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके कुख्यात कन्नू के गैंग ने गांव के युवक संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। युवक ने हत्या के षड्यंत्र में कन्नू की मां की संलिप्तता का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गांव करेवड़ी के सरपंच नरेश उर्फ नेशी (44) की शनिवार शाम साढ़े सात बजे गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में नरेश के भतीजे राहुल ने जीआरपी को बताया है कि वह अपने साथी विशाल के साथ पैसे निकालने चिटाना एटीएम पर गया था। तभी उसे पता लगा कि उसके चाचा को गोलियां मारी गई हैं। वह मौके पर पहुंचा तो उसके चाचा नरेश ग्रामीण लखमी के खेत में लहूलुहान पड़े थे। पास ही उनकी बाइक व ज्वार पड़ी थी। वह ज्वार लेकर ही खेत से लौट रहे थे। उन्हें खानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राहुल का आरोप है कि चुनावी रंजिश में जेल में बंद कुख्यात कन्नू गैंग के सदस्यों ने गांव के साहिल के साथ मिलकर उसके चाचा की हत्या कराई है। साहिल ने ही उसके चाचा की रेकी की और हमले में भी शामिल रहा। साथ ही उसने आरोप लगाया कि हत्या के षड्यंत्र में कन्नू की मां भी शामिल है। वह उसके चाचा को मारने की धमकी देती थी और कहती थी वह बदला जरूर लेगी।
राहुल का कहना है कि पांच साल पहले हुए चुनाव में उसके चाचा ने कुख्यात कन्नू के भाई संजय को हराया था। जिससे कन्नू उनसे रंजिश रखने लगा था। इसके कुछ समय बाद संजय व उसके पिता आनंद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसका जिम्मेदार भी कन्नू उसके चाचा को मानता था। गांव के तीन लोगों की हत्या करने का आरोपी कन्नू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
----------
नरेश को मारी गईं छह गोलियां, पांच शरीर के अंदर मिलीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नरेश को छह गोलियां मारी गई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान पांच गोलियां नरेश के शरीर के अंदर बरामद हुई हैं। हालांकि एक गोली नहीं मिली है। पुलिस ने मौके से तीन खोल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
वर्जन
निवर्तमान सरपंच के भतीजे ने चाचा की हत्या चुनावी रंजिश में किए जाने का आरोप लगाया है। उसने गांव के एक युवक को नामजद कराते हुए हत्या कराने का आरोप कन्नू गैंग पर लगाया है। कन्नू की मां पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है। पुलिस जांच कर मामले में ठोस कार्रवाई करेगी।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, जीआरपी।