{"_id":"69ad80c8b37a1b9c95011423","slug":"ex-servicemen-demanded-bypass-sainik-bhawan-and-honorarium-sonipat-news-c-197-1-snp1007-150586-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भूतपूर्व सैनिकों ने मांगा बाईपास, सैनिक भवन और सम्मान भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भूतपूर्व सैनिकों ने मांगा बाईपास, सैनिक भवन और सम्मान भत्ता
Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर में भूतपूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। भूतपूर्व सैनिक संगठन ने रविवार को केडी नगर स्थित कार्यालय में प्रधान नायब सूबेदार ओमप्रकाश मलिक की अध्यक्षता में बैठक कर सरकार से गन्नौर शहर में बढ़ते जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण करवाने की मांग की। साथ ही राजलूगढ़ी स्कूल को केंद्रीय विद्यालय का दर्जा देने की मांग की।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर यशपाल सिंह रहे तो डाॅ. सतवीर सिंह सहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन कैप्टन सतबीर सिंह दहिया ने किया। संगठन ने कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने, गली व सीवर की व्यवस्था कराने और गन्नौर में वेटरन के लिए सैनिक भवन बनाने की भी मांग की।
वेटरन ने कहा कि वो हाउस टैक्स भर रहे हैं लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। संगठन ने मांग की कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाला सम्मान भत्ता बिना भेदभाव के दिया जाए। संगठन का प्रतिनिधिमंडल 11 मार्च को जीओसी पीएच एंड एचपी एरिया से मिलकर गन्नौर में सीएसडी कैंटीन खोलने के मुद्दे पर चर्चा करेगा।
विज्ञापन
बैठक में नवीन प्रताप त्यागी, पीओ रतन मलिक, रिछपाल, पीओ आनंद, सूबेदार कृष्ण और नायक वेद आदि मौजूद रहे।